राजस्थान दिवस के अवसर पर पंजाबी भाषा अकादमी द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित
श्रीगंगानगर, 18 मार्च। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस के अवसर पर राजस्थान पंजाबी भाषा अकादमी द्वारा जिला परिषद श्रीगंगानगर के प्रांगण में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में श्री बलदेव सिंह बराड़ और विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी भंवर लाल स्वामी रहे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। डाॅ. मीनाक्षी आहुजा द्वारा राजस्थान पंजाबी भाषा अकादमी का परिचय देते हुए समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया।
कवि सम्मेलन में सर्वप्रथम राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीगंगानगर से कुमारी अर्चना ने अपनी प्रथम प्रस्तुतिं सुनाकर समा बांधा। इसके उपरान्त हरमनपाल कौर धौंसी सहारणांवाली, नेहा अरोड़ा, सिमरजीत कौर, शमिन्द्र कौर, परमजीत कौर ’रीत’, वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती मीनाक्षी आहुजा द्वारा अपनी कविताओं में आज के वातावरण में लड़कियों की असुरक्षा पर कविता सुनाई, श्री जसदीप सिंह ने अपनी रचनाएं सुनाई। इसी क्रम में हरियाणा से आई श्रीमती वन्दना वाणी द्वारा अपनी कविताओं को भी गा कर सभी श्रोताओं का दिल जीत लिया। पंजाब से आमंत्रित कवि रसदीप सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार बलविन्द्र सिंह चाहल पदमपुर ने अपनी मीठी वाणी में चार साहिबजादों के दर्द और शहादत की दास्तान सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
अन्त मेें कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री बराड़ व मुख्य अतिथि श्री स्वामी द्वारा सभी उपस्थित कवियों को सम्मान प्रतीक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री बराड़ ने कहा कि राजस्थान दिवस के अवसर पर जो कार्यक्रम समस्त राजस्थान में करवाये जा रहे ह,ैं वे राज्य सरकार का सराहनीय कार्य है। अकादमी के सचिव डाॅ. एन.पी. सिंह द्वारा आए हुए समस्त कवियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन श्रीमती शमिन्द्र कौर तथा डाॅ. मीनाक्षी आहुजा ने किया।
कार्यक्रम में शशि भूषण शर्मा, जगदीश कुमार कामरा, महेन्द्र कुमार, नवदीप सिंह, सुखमहेन्द्र सिंह, सूरज सारसर, मनीराम सेतिया, डाॅ. बबीता काजल, नीतू बिश्नोई, तर्कशील सोसायटी के अध्यक्ष सरदूल सिंह, सरपंच कुम्भा राम, सरदार नवजोत सिंह बराड़ सहित अन्य मौजूद रहे।


0 Comments