PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

राजस्थान दिवसः विधायक बिहाणी ने किया ओडीओपी प्रदर्शनी का शुभारंभ

 राजस्थान दिवसः विधायक बिहाणी ने किया ओडीओपी प्रदर्शनी का शुभारंभ

-प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार








श्रीगंगानगर, 15 मार्च। राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों की कड़ी में एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी का शुभारम्भ रविवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में किया गया। श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। जिला प्रशासन और जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की ओर से प्रदर्शनी 15 से 19 मार्च 2026 तक आमजन के अवलोकनार्थ रहेगी।
प्रदर्शनी का विधायक श्री जयदीप बिहाणी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिरधर बेनीवाल,  प्रियंका बैलान, आशुतोष गुप्ता, रतनलाल गणेशगढ़िया, प्रदीप धेरड़, राजकुमार सोनी, अनवर खान द्वारा अवलोकन किया गया। अतिथियों द्वारा ओडीओपी स्टाॅलों का अवलोकन कर प्रदर्शित उत्पादों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई। विधायक बिहाणी ने आयोजित प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए राजस्थान सरकार सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदर्शनी में जहां एक ओर पंच गौरव के माध्यम से राजस्थानी प्राकृतिक विरासत को दिखाया गया है, वहीं इनके संरक्षण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यांे को सारगर्भित रूप से प्रदर्शित किया गया है।  
इस अवसर पर यूआईटी सचिव अशोक असीजा, सीडीईओ अरविन्दर सिंह, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. अरविन्द मित्तल, रीको आरएम एम.सी. मीना, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विजय कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक  मुकेश जांगडा, राज्य कर के सहायक आयुक्त सन्नीप्रताप त्रिपाठी, आरएसएलडीसी जिला समन्वयक सुरेन्द्र कुमार, आरएमजीबी प्रतिनिधि अश्विनी, वन विभाग आर.ओ. संतोष यादव, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक हरीश मित्तल, उद्योगपति गौरव गुप्ता, आदित्य चितलांगिया, ज्योति कांडा, टांटिया ग्रुप से राजकुमार जैन व डाॅ. कृष्णकुमार आशु, स्काउट गाइड एवं विद्यार्थियों सहित अन्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राजीविका, उद्यान, वन, पर्यटन, खेल विभाग और सरसों तेल इकाइयों द्वारा जिले के ओडीओपी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। पीएनबी एवं आरएमजीबी बैंकों द्वारा भी स्टाॅल प्रदर्शित की गई है

Post a Comment

0 Comments