*कालाबाजारी और घेरलू गैस के वाणिज्यिक उपयोग पर 14 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त*
हनुमानगढ़, 12 मार्च। हनुमानगढ़ टाऊन के फतेहगढ़ मोड़ स्थित प्रतिष्ठान गुरु नानक स्वीट और न्यू गुरु नानक स्वीट्स में घेरलू गैस सिलेंडरों के वाणिज्यिक उपयोग होने पर टीम ने जब्ती की कार्यवाही की है। डीएसओ सुनील घोड़ेला के साथ टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से 14 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया है।
डीएसओ ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के वाणिज्यिक उपयोग, अवैध भंडारण व रीफिलिंग गतिविधियों तथा कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखते हुए नियमित निरीक्षण व कार्रवाई की जा रही हैं। ऐसे मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 एवं द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस आपूर्ति का विनियमन एवं वितरण आदेश 2000 की सुसंगत धाराओं व नियमों तथा संबंधित नियंत्रण आदेशों के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
टीम में प्रवर्तन निरीक्षक पुरुषोत्तम, प्रवर्तन निरीक्षक मनीष सिंगल, सूचना सहायक सुखदेव सिंह मौजूद रहें।
__


0 Comments