रोजगार शिविर में किया आशार्थियों का प्रारंभिक रूप से चयन
श्रीगंगानगर, 18 मार्च। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान (रोजगार विभाग) द्वारा बुधवार को उपश्रेत्रीय रोजगार कार्यालय श्रीगंगानगर में प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 8 कम्पनियों ने तथा लगभग 360 आशार्थियों ने भाग लिया। इन संस्थानों ने रोजगार, प्रशिक्षण, स्वरोजगार संबंधी अवसरों से आशार्थियों को लाभान्वित करवाया। इस शिविर में कुल 57 आशार्थियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया, जिनमें 32 का रोजगार के लिए, 25 का प्रशिक्षण के लिए प्रारंभिक रूप से चयन किया गया।
शिविर के समापन पर शर्मिला सहायक निदेशक उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा शिविर में भाग लेने वाले नियोजकों एवं आशार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

0 Comments