राजस्थान दिवसः उद्यमी संवाद् राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम के दौरान उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रदेश के सफल उद्यमियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए, जिससे उपस्थित उद्यमियों को प्रेरणा मिली और उन्हें अपने व्यवसाय के विस्तार एवं नवाचार के लिए नई दिशा प्राप्त हुई।
इस अवसर पर उद्योगपतियों को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए, जिससे उन्हें अपने उद्योगों के विकास में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही लाभार्थी उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए। जिले में आयोजित इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर सतर्कता रीना, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक हरीश मित्तल, दिनेश राजपुरोहित सहित अन्य मौजूद रहे।



0 Comments