PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

राजस्थान दिवस समारोह–2026

 राजस्थान दिवस समारोह–2026


‘रन फॉर विकसित राजस्थान’, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी







हनुमानगढ़, 15 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत रविवार को जिला मुख्यालय पर ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

दौड़ का शुभारंभ प्रातः 7 बजे राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ, जो परशुराम चौक, जिला कलेक्ट्रेट और सिविल लाइंस चौक से होकर पुनः राजीव गांधी स्टेडियम में समाप्त हुई। जिला प्रशासन द्वारा खेल विभाग सहित विभिन्न विभागों के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि अमित चौधरी, एडीएम उम्मेदी लाल मीना, जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, जनप्रतिनिधि विकास गुप्ता, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कार्मिक, एनसीसी एवं स्काउट के सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
__

Post a Comment

0 Comments