‘रन फॉर विकसित राजस्थान का सफल आयोजन
-विधायक जयदीप बिहाणी ने दिखाई हरी झंडी
श्रीगंगानगर, 15 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत रविवार को जिला मुख्यालय पर ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। महाराजा गंगासिंह स्टेडियम से दौड़ को गंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दौड़ का शुभारंभ प्रातः 7:15 बजे महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री बिहाणी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खेल विभाग सहित विभिन्न विभागों के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ गिरधर, जिला परिषद एसीईओ हरिराम चौहान, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विजय कुमार, जिला खेल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार बिश्नोई, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, उद्यान विभाग की उपनिदेशक प्रीति गर्ग, सीडीईओ अरविंदर सिंह, आशुतोष गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कार्मिक, बीएसएफ जवान, एनसीसी एवं स्काउट के सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। अंत में विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।




0 Comments