पत्रकार पृथ्वी राज शर्मा की पुत्री गरीमा शर्मा ने UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया मान
हनुमानगढ़ कठिन मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में स्थान हासिल करने वाली पत्रकार पृथ्वी राज शर्मा की पुत्री गरीमा शर्मा को बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर होनहार बेटी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि UPSC जैसी कठिन और प्रतिस्पर्धी परीक्षा में सफलता केवल प्रतिभा से ही नहीं, बल्कि वर्षों की कठोर मेहनत, अनुशासन, धैर्य और निरंतर लगन से संभव होती है। उन्होंने कहा कि गरीमा शर्मा ने जिस समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपनी तैयारी की है, वह आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। दादरी ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे जिले और पत्रकार बिरादरी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गरीमा शर्मा एक संवेदनशील और जनहित के प्रति समर्पित प्रशासनिक अधिकारी के रूप में समाज में न्याय, पारदर्शिता और सेवा की नई मिसाल कायम करेंगी।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी गरीमा शर्मा की इस उपलब्धि को मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, वरिष्ठ पत्रकार मदन अरोड़ा, कांग्रेस नेता मनोज सैनी, बर्फानी सेवा समिति अध्यक्ष बलदेव अरोड़ा, पंजाब केसरी ब्यूरो चीफ बालकृष्ण थरेजा,
भास्कर के वरिष्ठ संवाददाता विशु वाट्स,
पूर्व सरपंच जगदीश सिंह राठौड़,
त्रिमूर्ति संदेश के संपादक राधेश्याम सेठी,जीतू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 Comments