*सत्संग समागम को लेकर व्यापक प्रचार अभियान, प्रशासनिक अधिकारियों को दिया निमंत्रण*।
हनुमानगढ़ जंक्शन। शहर में आयोजित होने वाले जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सत्संग समागम को लेकर श्रद्धालुओं और सेवादारों द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सत्संग समागम के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों को निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया।
जिला सेवादार पवन दास स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 15 मार्च, रविवार को अरिहंत भवन, लक्ष्मी नगर, संगरिया रोड, हनुमानगढ़ जंक्शन में भव्य सत्संग समागम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों और सदाचार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया है।
इस अवसर पर एक दहेज मुक्त विवाह समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसे आध्यात्मिक भाषा में “रमेणी” कहा जाता है। आयोजकों के अनुसार रमेणी का उद्देश्य समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करना और सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा को बढ़ावा देना है। इस विवाह में किसी प्रकार का दहेज या दिखावा नहीं किया जाएगा, बल्कि आध्यात्मिक मर्यादाओं और सादगी के साथ वैवाहिक संस्कार संपन्न कराया जाएगा।
सत्संग समागम के प्रचार-प्रसार के लिए सेवादारों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है और उन्हें सत्संग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही शहर के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र सौंपे गए हैं। इनमें, भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रामप्रताप, जिला कलेक्टर खुशाल यादव, उप जिला कलेक्टर उमेदी लाल मीणा, एसडीएम मांगीलाल सुथार, हनुमानगढ़ सभापति सुमित रिणवा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू, कांग्रेस नेता भूपेंद्र चौधरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर तथा बार एसोसिएशन अध्यक्ष रोहित खींची सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर सत्संग का लाभ उठाएं और इस दहेज मुक्त विवाह (रमेणी) के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सेवादारों द्वारा लगातार जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है।



0 Comments