PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: हनुमानगढ़ में विशेष अभियान के तहत 5000 लीटर लाहण और 8 भट्टियां नष्ट

 आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: हनुमानगढ़ में विशेष अभियान के तहत 5000 लीटर लाहण और 8 भट्टियां नष्ट








हनुमानगढ़ | 19 मार्च, 2026

आबकारी आयुक्त बीकानेर एवं जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आज आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। उपायुक्त आबकारी (निरोधक दल) जोन बीकानेर, श्री पोमाराम के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रेड कर अवैध शराब निर्माण के नेटवर्क पर प्रहार किया गया।

आज की कार्रवाई का मुख्य विवरण:

दिनांक 16.03.2026 से 31.03.2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत आज 19 मार्च को हनुमानगढ़ के गांव गंगागढ़, गंगाघाट, देबुधाट तथा हनुमानगढ़ टाउन सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के परिणाम निम्नलिखित रहे:

 * लाहण नष्ट: करीब 5000 लीटर उत्तेजित लाहण (हथकड़ शराब बनाने हेतु तैयार वॉश) को मौके पर ही नष्ट किया गया।

 * भट्टियां ध्वस्त: अवैध शराब बनाने वाली 08 कच्ची भट्टियों को तोड़कर नष्ट किया गया।

 * दर्ज मामले: आज की कार्रवाई में कुल 08 अभियोग दर्ज किए गए हैं।

अभियान की अब तक की प्रगति:

इस विशेष निरोधात्मक अभियान के दौरान अब तक जिले में कुल 10 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं और 7000 लीटर से अधिक उत्तेजित लाहण नष्ट किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस वर्तमान वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग द्वारा अब तक कुल 590 अभियोग दर्ज कर अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

टीम का नेतृत्व और सहभागिता:

इस संयुक्त रेड का संचालन उपायुक्त  पोमाराम के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें निम्नलिखित अधिकारी व जाब्ता शामिल रहा:

 *  विरेन्द्र सिंह (प्रहराधिकारी, भादरा)

 * कमल सिंह (प्रहराधिकारी, नोहर)

 * विनोद कुमार (प्रहराधिकारी, संगरिया)

 *अमर सिंह (प्रहराधिकारी, हनुमानगढ़)

 * हुसैन खान (जमादार) मय जाब्ता

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथकड़ शराब की कशीदगी, परिवहन और बिक्री की रोकथाम हेतु गश्त और रेड की यह कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments