राजकीय पॉलिटेक्निक हनुमानगढ़ में भगवान ऋषभदेव के जीवन एवं संदेश पर समूह चर्चा
हनुमानगढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हनुमानगढ़ में तकनीकी शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) के जीवन एवं संदेश पर समूह चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जैन समाज, अणुव्रत समिति के प्रतिनिधियों, महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का समन्वयन जसवंत कुमावत ने किया। विद्यार्थियों विवेक कुमार एवं कोमल शर्मा ने भगवान ऋषभदेव के जीवन और आदर्शों पर विचार प्रस्तुत किए। गौरव तातेड ने भगवान के जन्म से जुड़े शुभ स्वप्नों का उल्लेख किया। प्रकाश जैन ने नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी तथा ऋषभ चौरड़िया ने संयम और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।
हरीश दफ्तरी ने आयोजन के लिए पॉलिटेक्निक परिवार का आभार व्यक्त किया, जबकि जयपाल जैन ने विद्यार्थियों को कर्मठ बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। आनंद जैन ने भगवान आदिनाथ की असि, मसि और कृषि की शिक्षाओं तथा वैराग्य और मोक्ष मार्ग का उल्लेख किया । इस चर्चा में सभी ने विद्यार्थियों को तीर्थंकर ऋषभदेव के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
राजस्थान दिवस के अवसर पर नितिन जांगिड़, प्रीतम और कमल शर्मा ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं तथा अणुव्रत गीत “संयममय जीवन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य रमेश धानक, यांत्रिकी विभागाध्यक्ष विक्रम शर्मा एवं लेखाधिकारी पंकज सुथार, अनिकेत झाझड़िया, शेखर कासनियां, मनप्रीत सिंह, योगेश कुमार, बादल
सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।




0 Comments