PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

श्रीगंगानगर के इतिहास में पहला बड़ा संगीत आयोजन

 

श्रीगंगानगर के इतिहास में पहला बड़ा संगीत आयोजन
आरडी बर्मन फैंस क्लब की बॉलीवुड सिंगिंग नाइट 22 मार्च को ब्लूमिंग डेल्स स्कूल में आयोजित होगी 





श्रीगंगानगर, 19 मार्च। आरडी बर्मन फैंस क्लब द्वारा शहर के संगीत प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। क्लब की ओर से बॉलीवुड सिंगिंग नाइट नाम से आयोजित यह यादगार शाम 22 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से हनुमानगढ़ मार्ग पर स्थित ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल(बीडीआईएस)के ऑडिटोरियम में होगी। यह कार्यक्रम महान संगीतकार आरडी बर्मन के साथ लंबे समय तक काम करने वाले प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैक्सोफोन वादक मनोहरीसिंह को समर्पित रहेगा।
आरडी बर्मन फैंस क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद गोयल, संस्थापक संयोजक शैलेंद्रसिंह चौहान शैली, सचिव डॉ. कुसुम जैन, कोषाध्यक्ष ललित डोडा, संयुक्त सचिव नंदन गुप्ता और सदस्य विनोद सेठी ने सुखाड़ियानगर मार्ग स्थित एक होटल में आज आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि श्रीगंगानगर के इतिहास में यह पहला ऐसा बड़ा संगीतमय आयोजन है, जिसमें 20 संगीतकार एक साथ मंच पर विभिन्न वाद्य यंत्रों जैसे ड्रम, की-बोर्ड, तबला, ढोलक, गिटार, बेस गिटार, सैक्सोफोन, ब्रास इंस्ट्रूमेंट्स और पर्कशन के साथ शानदार संगत करेंगे। इतनी बड़ी संख्या में गायक-कलाकार और संगीतकार एक मंच पर पहले कभी नहीं आए हैं।
कार्यक्रम में मुंबई से वर्षा दत्त और संगीता कारजोना, चंडीगढ़ से तनिष्का मथारू, लुधियाना से मुकेश शर्मा, मुंबई से माजिद, प्यारे चौहान तथा बीकानेर से अजीतसिंह पवार जैसे नामी गायक अपनी मधुर आवाज में आरडी बर्मन सहित अनेक संगीतकारों के क्लासिक गीत प्रस्तुत करेंगे। इनके साथ चंद सुलेमानी, सुनील मौर्या, धीरज भारती, अरुण मानकोटिया, पंकज पाहवा, राहुल शाह, मिंटू देवगन, नमन शर्मा, ताहिर हुसैन, जाकिर हुसैन, त्रिलोक शर्मा, हिमांशु शर्मा, अंश मौर्य, कुलदीप अरोड़ा, मनोज सिंह, शौर्य मानकोटिया, राजकुमार शर्मा, असगर अली और शैलेंद्रसिंह चौहान जैसे कलाकार वाद्य यंत्रों पर संगत देंगे।
इसके अलावा म्यूजिक डायरेक्टर एवं कंपोजर संतोष कटारिया, तुलसी अनुपम, विमल चटर्जी, श्रीमती चिन्मयी चटर्जी तथा सुल्तान सुलेमानी जैसे विशेष संगीतकार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जयदीप बिहानी मौजूद रहेंगे जबकि भारतीय चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सोहनलाल सिहाग अध्यक्षता करेंगे। स्पेयर जिओ इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश कुमार गोयल, टांटिया ग्रुप के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहित टांटिया और रिद्धि सिद्धि ग्रुप के डायरेक्टर मुकेश शाह विशेष अतिथि होंगे। संरक्षक अजय गुप्ता, श्याम जैन, संरक्षक राजेश जैन और संरक्षक घनश्याम राजपुरोहित स्पेशल गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगे।
                कार्यक्रम के सफल आयोजन में विधायक व मुख्य संरक्षक जयदीप बिहानी, संरक्षक टांटिया यूनिवर्सिटी की चेयरपर्सन श्रीमती सुनीता टांटिया, संरक्षक मुकेश शाह,संरक्षक दिलदारसिंह बीर, शिवशंकर विशिष्ठ, डॉ. शैलेश गोयल, देवेंद्र मित्तल, अमित नागपाल, पवनकुमार कुक्कड़, दीपक वाट्स आदि ने अपना सहयोग दिया
       संस्था के संस्थापक सदस्य संदीप मैनी, सरक्षंक वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट मंजू पांडे, पूर्व अध्यक्ष संजीव लोहिया, नरेंद्र चांगिया, गोपाल मित्तल, नितिन अग्रवाल,उपाध्यक्ष प्रेम चुघ, को-ऑर्डिनेटर श्यामसुंदर गोस्वामी, संयुक्त सचिव नंदन गुप्ता,सलाहकार अक्षत पांडे, सदस्य पवन जिंदल, एडवोकेट नवल खेमका, जयप्रकाश जसूजा, एमपीसिंह, विनोद सेठी, जगीर फरमा, सुदर्शन बतरा, राजकुमार मिड्ढा, डॉ. उज्जवल बंसल,रिपन छाबड़ा, अश्विनी बिहानी, डॉ. सरिता उपनेजा, इंजीनियर बंशीधर जिंदल, विकास जैन, विमल बिहानी, अमर आहूजा,संजय गुप्ता, विनोद बिहानी, विजय भोला, लखबीर गिल, वेदप्रकाश लखोटिया, सुनील मुंजाल,प्रवीण गुप्ता, कपिल टंडन,सुमित मित्तल, मानव चिमनी, मोहित जैन, सूरज अग्रवाल, भूपेंद्र बजाज,कपिल अग्रवाल, मनोज जाजू ,डा.ओपी  वैश्य, डॉ नरेश गुप्ता, प्रकाश जलंधरा, सुरेश गुप्ता औरर डॉ विजय सेतिया आदि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए सहयोग प्रदान कर रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments