PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

महिला दिवस पर 'अस्मिता महिला एथलेटिक्स लीग' का आयोजन

 महिला दिवस पर 'अस्मिता महिला एथलेटिक्स लीग' का आयोजन











श्रीगंगानगर, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में 'खेलो इंडिया अस्मिता महिला एथलेटिक्स लीग' का उत्साहपूर्वक आयोजन रविवार को किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका बैलान तथा विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक उद्यान विभाग श्रीमती प्रीति गर्ग ने किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती देते हैं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुणों को भी विकसित करते हैं।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी डॉ.सुरेंद्र कुमार ने भी मैदान पर पहुंचकर एथलीट्स का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।'माई भारत' के उपनिदेशक भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को यादगार बनाने के लिए यह लीग आज देश के 250 जिलों में एक साथ आयोजित की जा रही है। 'अस्मिता' अभियान के जरिए जमीनी स्तर की महिला प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें निखारा जा रहा है।

प्रतियोगिता के परिणाम:
तीन आयु वर्गों (<13, 13-18, और 18+) में आयोजित स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
100 मीटर (अंडर-13): रमन (प्रथम), बलविंदर कौर (द्वितीय) एवं हर्षिता (तृतीय)।
100 मीटर (13-18 वर्ष): सिमरन (प्रथम), क्रिस्टी (द्वितीय) एवं रूक्मणी (तृतीय)।
100 मीटर (18+ वर्ष): चांदनी (प्रथम), अनामिका (द्वितीय) एवं ज्योति (तृतीय)।
200 मीटर (अंडर-13): रमन (प्रथम), अंतरा (द्वितीय) एवं बलविंद्र कौर (तृतीय)।
200 मीटर (13-18 वर्ष):- क्रिस्टी(प्रथम), प्रियंका(द्वितीय) एवं आशा (तृतीय)।
200 मीटर (18+ वर्ष): अनितु (प्रथम), रजनी (द्वितीय) एवं सिमरन (तृतीय)। 
400 मीटर (अंडर-13): अंतरा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी बढ़त बनाई। 
400 मीटर (13-18 वर्ष):- रीत (प्रथम), अनीतू (द्वितीय) एवं गीता (तृतीय)।
400 मीटर (18+ वर्ष): रजनी (प्रथम), राजा संतोष (द्वितीय) एवं नवजोत कौर (तृतीय)। 

इसके अतिरिक्त 12 से अधिक रस्साकसी की टीमों ने मनोरंजनात्मक गतिविधियों के अंतर्गत रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सावंतसर की टीम गंगानगर की टीम को फ़ाइनल में हारकर विजेता बनी। समस्त विजेताओं को मेडल,टीशर्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में खेलो इंडिया कोच कुलदीप सिंह राठौड़ और उनकी तकनीकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई बालिकाओं और महिलाओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में माय भारत स्वयंसेवक विनोद,पवन,मनोहर,रुपेश और विकास का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments