PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

हनुमानगढ़ में होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह: सामाजिक एकता और सेवा का संदेश

 हनुमानगढ़ में होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह: सामाजिक एकता और सेवा का संदेश





हनुमानगढ़ में रविवार को भटनेर किंग्स क्लब की ओर से बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में होली पर्व की खुशियों को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कड़वासरा थे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राइवेट कॉलेज के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय थे इस अवसर पर क्लब के सदस्यों, समाजसेवियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अमित कड़वासरा, प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरूण विजय, क्लब संरक्षक आशीष विजय तथा क्लब अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल ने सम्मानित सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में बड़ी संख्या में क्लब सदस्य, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि अमित कड़वासरा ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होते हैं। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में ऐसे संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।


प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरूण विजय ने कहा कि त्योहारों की खुशियों को मिलकर मनाना भारतीय संस्कृति की विशेषता है। उन्होंने कहा कि यह समारोह केवल होली मिलन तक सीमित नहीं है, बल्कि उन लोगों को सम्मानित करने का भी अवसर है जो समाज के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। ऐसे सम्मान से कार्य करने वालों को नई प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है।


क्लब संरक्षक आशीष विजय ने बताया कि भटनेर किंग्स क्लब में तीन सौ से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं और सभी सदस्य मिलकर समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि क्लब गर्मियों में जरूरतमंद लोगों के लिए प्याऊ का संचालन करता है, गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करता है तथा समय-समय पर रक्तदान शिविर भी आयोजित करता है। इसके अलावा शहीदों के परिवारों का सम्मान और युवाओं के लिए खेल गतिविधियों का आयोजन भी क्लब की प्रमुख गतिविधियों में शामिल है।


उन्होंने आगे बताया कि क्लब का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना है और भविष्य में सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का निर्णय भी इस सम्मेलन में लिया गया। क्लब सदस्य शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को भी आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।


कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल ने सभी अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब के सभी सदस्य मिलकर समाज के लिए सकारात्मक कार्य करते रहेंगे और इसी भावना के साथ आने वाले समय में और भी बड़े सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


समारोह के दौरान होली के पारंपरिक रंग, आपसी मिलन और सम्मान समारोह ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम ने समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर परअर्जुन अवार्डी जगसीर सिंह,कपिल गोयल, राकेश मल्होत्रा, अजय शर्मा, गौरव बैनीवाल, गजेंद्र दाधीच , तरुण बंसल, सतविंदर सिंह, लक्की सिंधी, गुरप्रीत सिंह, सोनू गजरा, हरि चारण, साहिल खुंगर, पंकज अमलानी, पवन राठी आदि उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments