PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

पीएनबी द्वारा जिला सार्वजनिक पुस्तकालय के सौन्दर्यकरण के लिए 10 लाख की राशि भेंट

 पीएनबी द्वारा जिला सार्वजनिक पुस्तकालय के सौन्दर्यकरण के लिए 10 लाख की राशि भेंट

जिला कलक्टर को सौंपा 10 लाख रूपये की राशि का चैक




श्रीगंगानगर, 6 मार्च। पंजाब नेशनल बैंक ने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत श्रीगंगानगर के जिला सार्वजनिक पुस्तकालय के सौंन्दर्यकरण के लिए जिला परिषद को 10 लाख रूपये की राशि भेंट की है। गुरूवार को बैंक अधिकारियों ने जिला कलक्टर डॉ. मंजू के कक्ष में 10 लाख रूपये की राशि का चैक प्रदान किया
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  गिरधर ने बताया कि सार्वजनिक पुस्तकालय का सौन्दर्यकरण किया जाएगा जहां बैठकर पढ़ने की उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक पुस्तकालय के सौन्दर्यकरण के लिए सीएसआर मद से राशि देने पर पीएनबी का आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments