PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

कठपुतली के माध्यम से दी शीशम प्रजाति की उपयोगी जानकारी

 कठपुतली के माध्यम से दी शीशम प्रजाति की उपयोगी जानकारी







श्रीगंगानगर, 8 मार्च। पंच गौरव योजना के तहत जिले की वानस्पतिक प्रजाति शीशम के अधिकाधिक पौधारोपण हेतु जिला प्रशासन एवं उप वन सरंक्षक श्रीगंगानगर के निर्देशानुसार रविवार को धानमंडी प्रांगण नई मंडी घड़साना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी घडसाना श्री श्याम लाल ने बताया कि कार्यक्रम में लोक कलाकार श्री मनीराम मस्ताना व श्री दिलीप कुमार, कठपुतली पार्टी के माध्यम से शीशम प्रजाति के पौधारोपण, आवश्यकताओं की जानकारी, शीशम प्रजाति के उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पौधारोपण समय विधि की उपयुक्त जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक शीशम प्रजाति के पौधे लगाने की अपील की गई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंच गौरव योजना के तहत जिले की पाँच विशिष्टताओं को चिन्हित कर उनके संरक्षण, संवर्धन और विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में वन विभाग स्टाफ,  श्री प्रेम खीचङ, श्री सतवीर गर्ग सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments