PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

मोहनपुरा में नशा मुक्ति जागरूकता वर्कशॉप आयोजित

 मोहनपुरा में नशा मुक्ति जागरूकता वर्कशॉप आयोजित




श्रीगंगानगर, 6 मार्च। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत मोहनपुरा में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने और उन्हें सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज में बदलाव लाने का संकल्प लिया।
 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है और वही तय करता है कि उसका कल कैसा होगा। उन्होंने युवाओं से सवाल किया तुम क्या बनाना चाहते हो अपने मां-बाप के लिए? क्या तुम चाहते हो कि तुम्हारे माता-पिता तुम्हें एक नशेड़ी के रूप में देखें या एक ऐसे बेटे के रूप में जिस पर उन्हें गर्व हो? क्योंकि नशा दीमक की तरह होता है, जो धीरे-धीरे एक हरे-भरे परिवार की जड़ों को खोखला कर देता है। जिस परिवार में नशा प्रवेश करता है वहां खुशियां, सम्मान और भविष्य सब कुछ धीरे-धीरे खत्म होने लगता है।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सुरक्षा कवच बैज वितरित किए गए, जो इस बात का प्रतीक है कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और अपने मित्रों तथा समाज को भी इस बुराई से बचाने का प्रयास करेंगे। वर्कशॉप में उपस्थित युवाओं ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली। उपस्थित नागरिकों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे, अपने दोस्तों को भी इससे बचाएंगे और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए आगे आएंगे। पुलिस कांस्टेबल श्री प्रवीण कुमार ने मानस हेल्पलाइन 1933, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के लिए युवाओं को जागरूक किया। (

Post a Comment

0 Comments