PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

*​आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

 *​आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:*

*हनुमानगढ़ में हजारों लीटर लाहण और चालू भट्टियां नष्ट, भारी मात्रा में शराब जब्त*






​हनुमानगढ़। आबकारी आयुक्त, राजस्थान (उदयपुर) एवं जिला कलेक्टर, हनुमानगढ़ के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध हथकड़ शराब के नेटवर्क पर प्रहार किया।

​विस्तृत कार्रवाई एवं बरामदगी:

​आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गंगागढ़, गंगाघाट, देबुधाट, अमरपुरा थेड़ी एवं नवां नहर क्षेत्रों में सघन रेड की गई। इस दौरान टीम ने निम्नलिखित सफलताएं प्राप्त कीं:

​लाहण नष्ट: मौके पर करीब 4000 लीटर उत्तेजित लाहण (हथकड़ शराब बनाने हेतु तैयार वॉश) को बरामद कर नष्ट किया गया।


*​भट्टियां ध्वस्त:*


 शराब खींचने के लिए संचालित 08 कच्ची भट्टियों को मौके पर ही तोड़कर नष्ट कर दिया गया।

​मुकदमे एवं जब्ती: कार्रवाई के दौरान 02 अभियोग दर्ज किए गए, जिनमें 10 पेटी देशी शराब जब्त की गई।


*​टीम में शामिल अधिकारी:*


​इस वृहद कार्रवाई में पोमाराम (उपायुक्त जोन, बीकानेर), विरेन्द्र सिंह (प्रहराधिकारी, भादरा), कमल सिंह (प्रहराधिकारी, नोहर), विनोद कुमार (प्रहराधिकारी, संगरिया), अमर सिंह (प्रहराधिकारी, हनुमानगढ़) एवं हुसैन खान (जमादार) मय जाब्ता शामिल रहे।


*​विभाग का कड़ा रुख:*


​जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी ने बताया कि जिले में अवैध हथकड़ शराब की कशीदगी और बिक्री को पूरी तरह रोकने के लिए विभाग निरंतर गश्त और छापेमारी कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक आबकारी विभाग द्वारा कुल 562 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments