नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विक्रम ज्याणी ने नशे को एक ऐसा धीमा जहर बताया जो न केवल व्यक्ति की सेहत को खोखला करता है, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को भी निगल जाता है।् जब युवा जागता है, तभी समाज बदलता है। उन्होंने बताया कि आज के समय में सिंथेटिक ड्रग्स ने युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में लिया है, जिससे न केवल उनका करियर बल्कि पूरा जीवन संकट में पड़ जाता है। नशा किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि हर समस्या की शुरुआत है।
अंत में सभी विद्यार्थियों ने शपथ ली कि हम नशा नहीं करेंगे और समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। इस अवसर पर , विकास चाहर, श्री पवन सीवर ने कहा कि यह ऐसी लड़ाई है, जिसे समाज के हर वर्ग को मिलकर लड़ना होगा। पुलिस कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने मानस हेल्पलाइन 1933, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के लिए युवाओं को जागरूक किया।

0 Comments