PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

*फोन पर धमकी देकर फिरोती मांगने के मामले में बडा खुलासा*

 *फोन पर धमकी देकर फिरोती मांगने के मामले में बडा खुलासा* 

*विशाल पचार उर्फ बॉक्सर गैंग का गुर्गा हनुमानगढ जंक्शन पुलिस द्वारा गिरफ्तार*

 *हनुमानगढ पुलिस द्वारा गैगस्टरों एवं विभिन्न आपराधिक गैंग से जुडे सदस्यों / गुर्गो की धरपकड़ निरंतर जारी*




हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक  हरी शंकर ने बताया कि दिनांक 13.09.2025 को परिवादी ने पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दी कि मेरे मोबाईल नम्बर पर अनजान मोबाईल नम्बर से बार-बार वॉटसएप काल एवं मैसेज कर अपने आप को गैंगस्टर विशाल पचार बताकर 50 लाख रूपये की फिरोती मांगी तथा ना देने पर जान से मारने की धमकी दी वगैरा-वगैरा रिपोर्ट पर पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन पर अभियोग संख्या 637 / 2025 जुर्म धारा 308(4), 308(5) बीएनएस बीएनएस 2023 में दर्ज किया गया। जिसका अनुसंधान गजेन्द्र शर्मा उनि द्वारा किया जा रहा था ।

घटना की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण में संलिप्त आरोपियो की गिरफ्तारी तथा गैंगस्टर व गैंगस्टरों के फॉलावेर्स / सदस्यों की धरपकड़ हेतु संबंधित को निर्देशित किया । जिस पर अरविन्द बिश्नोई अति0 पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़, मीनाक्षी वृताधिकारी वृत हनुमानगढ़ के निकटतम सुपरविजन व रामचन्द्र कस्वां पुनि थानाधिकारी हनुमानगढ जंक्शन के नेतृत्व में गजेन्द्र शर्मा उनि मय स्टाफ की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी आसुचना संकलन कर प्रकरण में सहयोगी आरोपी करण पुत्र मोहनलाल उम्र 20 साल निवासी वार्ड नम्बर 01 मांझूवास, जिला श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से प्रकरण में संलिप्त गैग के अन्य सदस्यो / गुर्गो के संबंध में विस्तृत पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

Post a Comment

0 Comments