PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

राजकीय विद्यालय में नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित

 राजकीय विद्यालय में नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित





श्रीगंगानगर, 11 फरवरी।  जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में नशे के खिलाफ मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के लिए जागरूकता कार्यशाला महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे, सोशल मीडिया की लत, ऑनलाइन गेमिंग और नकारात्मक सोच जैसे खतरों से अवगत कराते हुए उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि आज की पीढ़ी देश का भविष्य है, लेकिन यही पीढ़ी यदि नशे और गलत आदतों की गिरफ्त में आ गई तो आने वाला कल अंधकारमय हो सकता है। नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि सोच रिश्तों और सपनों को भी खोखला कर देता है। विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे मोबाइल और इंटरनेट के गुलाम न बनें, बल्कि उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने का साधन बनाएं।
विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रधानाचार्य अनामिका दाधीच ने कहा कि ऐसी कार्यशाला केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों को सुरक्षित, संस्कारित और आत्मनिर्भर बनाने का एक संकल्प है । कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने, अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहने और एक सकारात्मक समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली। पुलिस कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के लिए युवाओं को जागरूक किया।

Post a Comment

0 Comments