PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

हनुमानगढ़ टाउन में इंसानियत की मिसाल

 हनुमानगढ़ टाउन में इंसानियत की मिसाल

16–17 सालों से घर में कैद दिव्यांग बच्ची को समाजसेवियों ने दिया सहारा







हनुमानगढ़ टाउन की बरकत कॉलोनी, वार्ड नंबर 45, किले के पास रहने वाले एक परिवार की दिव्यांग बच्ची की दर्दनाक स्थिति सामने आने के बाद समाजसेवी राजेश दादरी की टीम ने मानवीय पहल करते हुए बच्ची को राहत पहुंचाई। यह बच्ची पिछले 16–17 वर्षों से घर के भीतर ही सीमित जीवन जीने को मजबूर थी। जन्म से ही दिव्यांग एवं मंदबुद्धि होने के कारण न तो उसे कभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिला और न ही प्रशासन ने उसकी सुध ली।

समाजसेवी राजेश दादरी ने बताया कि गत रात्रि करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि रामगोपाल की यह बच्ची वर्षों से घर में ही रह रही है और उसके पास न जन्म प्रमाण पत्र है, न आधार कार्ड और न ही दिव्यांग प्रमाण पत्र व ना ही व्हीलचेयर है मैसेज था कि व्हीलचेयर की तुरंत आवश्यकता है। दिन का उजाला होते ही  राजेश दादरी अपनी टीम के साथ बच्ची के घर पहुंचे। वहां बच्ची की स्थिति देखकर टीम भावुक हो गई। टीम द्वारा बच्ची की सुद ली (साफ-सुथरा करवाया गया)नहला धुलाकर नए कपड़े पहनाये गये और उसे ट्राई व्हील साइकिल, गर्म कंबल, कपड़े तथा खाने-पीने की खाद्य सामग्री भेंट की गई, ताकि बच्ची को दैनिक जीवन में कुछ सुविधा मिल सके। इसके साथ ही राजेश दादरी ने बताया कि बच्ची के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया प्रशासन के सहयोग से तुरंत शुरू कर दी गई है, जिससे भविष्य में उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। राजेश दादरी ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार है। राज्य सरकार व भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, परंतु प्रशासनिक अधिकारियों  के संज्ञान में नहीं आने के कारण  स्थानीय प्रशासन इस बिटिया तक नहीं पहुंच पाया हम उम्मीद करते हैं कि वर्षों तक उपेक्षित रही बेटी को प्रशासनिक अधिकारी न्याय दिलाने में तुरंत मदद करेंगे। हमें आशा ही नहीं पूरी उम्मीद है कि

प्रशासनिक अधिकारी बिटिया की स्थिति को ध्यान रखते हुए तुरंत प्रभाव से  बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र  बनाकर आगे के डाक्यूमेंट्स बनाने में सहयोग करेंगे जिस की बिटिया को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके। इस अवसर पर समाजसेवी महक गर्ग, जैकी गुप्ता, अरविंद् शर्मा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि बच्ची को उसका अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments