PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

कांग्रेस सेवादल का मनरेगा बचाओ संग्राम एवं सदस्यता अभियान का आगाज





कांग्रेस सेवादल का मनरेगा बचाओ संग्राम एवं सदस्यता अभियान का आगाज

हनुमानगढ़ कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक की अध्यक्षता में मनरेगा बचाओ संग्राम एवं सदस्यता अभियान को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवादल के राजस्थान प्रभारी गोविंद भाई पटेल, ज्योति खन्ना, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी,कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष कमल कल्ला, संभाग प्रभारी विमल भाटी, गंगानगर जिलाध्यक्ष मृदुल कामरा, पूर्व प्रधान जयदेव भिड़ासरा, कृष्ण नेहरा थे

पी सी सी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल जमीन से जुड़ा संगठन है तथा मनरेगा को बचाने के लिए सेवादल के कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है कांग्रेस की जो सरकार मनरेगा को लेकर आई उसे वर्तमान सरकार पूरी योजना को ही खत्म करने का काम कर रही है जहां पहले केंद्र सरकार 90 प्रतिशत वहन करती थी वहीं अब इसे घटाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है ताकि योजना को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा सके

कांग्रेस सेवादल के राजस्थान के प्रभारी गोविंद भाई पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हनुमानगढ़ के लिए सेवादल की सदस्यता अभियान हेतु लक्ष्य निर्धारित किए तथा उन्हें प्राप्त करने का रोड़मेप बताया प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि इस बार पंचायत एवं  निकाय चुनाव में संगठन में काम करने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं को टिकिट में भी हिस्सेदारी निश्चित रूप से दी जायेगी।

राजस्थान प्रभारी ज्योति खन्ना ने सेवादल के संगठन सात गुणा सात के स्ट्रकचर को समझाते हुए प्रत्येक पदाधिकारी के दायित्व को विस्तार से बताया तथा महीने के आखिरी रविवार ध्वज वंदन कार्यक्रम के लिए निर्देशित किया

सेवादल के राजस्थान उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने मनरेगा को लेकर विस्तार से बताया कि जब योजना को शुरू किया गया तब हर हाथ को काम तथा काम को पूरा दाम की बेहतरीन सोच थी

परन्तु अब बीजेपी संकीर्ण मानसिकता से कार्य कर रही है

कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने कहा कि आने वाले चुनावों में बूथ एजेंट के रूप में सेवादल की गांधी टोपी तथा ड्रेस पहने होगे जो कि निश्चित ही पार्टी के वोट बढ़ाने का कार्य करेंगे साथ ही निकाय चुनाव में तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं  को टिकट दिलवाने का भरोसा दिया और कहा कि हर कार्यकर्ता के मान सम्मान की लड़ाई लड़ने का कार्य मेरे द्वारा किया जाएगा। पारीक ने पूर्व में हुए कैंप में सहयोग करने हेतु पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी को सम्मानित किया एवं उनका आभार व्यक्त किया

संभाग प्रभारी विमल भाटी ने राजस्थान सरकार द्वारा एस आई आर में की जा रही गड़बड़ी के विस्तार से बताया इसके अलावा सभी को कृष्ण नेहरा, मृदुल कामरा, जयदेव भिड़ासरा ने भी संबोधित किया ।

कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह भाटी,कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष अनिल तिवाड़ी,नवदीप राणा, लक्ष्मी नारायण, महासचिव महेंद्र चतुर्वेदी, इशाक चायनान, राजेंद्र गोदारा,मनीराम  लेकेसर, जिला सचिव रामनिवास गोदारा इंद्रपाल  तरड़,गुलाब सिंह,राम सिंह सहू, आमिर खान,सहसचिव राजेश ढाल,जयपाल गिरी,बलवंत राम, ध्वज प्रभारी हेतराम भाटी, मुख्य प्रशिक्षक मामराज परिहार, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष भादरा सुरेन्द्र गोदारा, पीलीबंगा ब्लॉक अध्यक्ष भगवाना राम, हनुमानगढ़ शहर ब्लॉक अध्यक्ष संजय होटला, देहात ब्लॉक अध्यक्ष उसनाक खान, एस सी विभाग जिलाध्यक्ष सीताराम कड़वा,पूर्व चेयरमैन पीलीबंगा गंगाराम खटीक, महिला ब्लॉक अध्यक्ष अलका साहु,चंदन मोंगा, सर्वोदय से सुरेन्द्र,कमलेश, गोविंद सांगवान,कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड से योगेश चौहान, विजय भाटी, अनूप चौधरी, कृष्ण स्वामी, शाहरुख रोड़ावाली,यादवेंद्र शर्मा, यश चिलाना, सुरेन्द्र मारवाल,पंकज सिरावता, जयवीर बाना,वीरेंद्र गांधी,गोविंद रैगर, मोहन धरत, अमित,भवर खान, दीपक मेघवाल आदि जन उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments