The India News 10

The India News 10
क्यूॅं न कहूॅं सच

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी सूर्यवंशी हरदेव सिंह सोढ़ी को जिला अध्यक्ष बनाया।

 ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी सूर्यवंशी हरदेव सिंह सोढ़ी को जिला अध्यक्ष बनाया।

 








अम्बाला, 18 दिसंबर। आज अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा ने फ़तेहाबाद जिला अध्यक्ष सूर्यवंशी औम प्रकाश चुघ की अनुशंसा एवं  संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा के अनुमोदन पर #80, प्रताप नगर नजदीक वीटा मिल्क प्लांट अम्बाला निवासी सूर्यवंशी हरदेव सिंह सोढ़ी को उनकी संगठन के प्रति  लग्न, मेहनत, समर्पण एवं कर्मठता  को देखते हुए ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के अम्बाला जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है।


       नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को अम्बाला जिला के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों तथा राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार विमर्श करके अम्बाला जिला में चारों विधानसभाओं क्रमशः  नारायणगढ़, अम्बाला कैंट, अम्बाला शहर, मुलाना  में सामान्य, युवा एवं महिला विधानसभा  कार्यकारिणियों के गठन करने की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई। 


नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सूर्यवंशी हरदेव सिंह सोढ़ी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा, राष्ट्रीय महासचिव सूर्यवंशी ज्योति कमल हांडा, सूर्यवंशी औम प्रकाश चुघ का आभार जताया और उन सबको विश्वास दिलाया कि जो भरोसा उन्होंने मुझ पर जताया है उस भरोसे को टूटने नहीं दूंगा व उम्मीद से भी अधिक कार्य करके दिखाऊंगा।


            सूर्यवंशी हरदेव सिंह सोढ़ी की नियुक्ति पर सूर्यवंशी वरुण अघी, सूर्यवंशी दीपक मिगलानी, सूर्यवंशी आशु कपूर, सूर्यवंशी विजय कुमार मेहता, सूर्यवंशी संदीप कुमार पुनिहाणी, सूर्यवंशी सुभाष चुघ, सूर्यवंशी राजेन्द्र कुकड़ेजा, सूर्यवंशी प्रेम कुमार छाबड़ा एडवोकेट, सूर्यवंशी सतीश अरोड़ा, सूर्यवंशी रामचंद्र ढींगड़ा, सूर्यवंशी कृष्ण हांडा, सूर्यवंशी संजय भयाणा ने स्वागत किया और बधाई दी और संगठन के लिये अच्छा कार्य करने की शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments