The India News 10

The India News 10
क्यूॅं न कहूॅं सच

सूर्यवंशी कपिल देव सग्गी को जीरकपुर शहर प्रमुख नियुक्त किया।

 









ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने सूर्यवंशी कपिल देव सग्गी को जीरकपुर शहर प्रमुख नियुक्त किया।


मोहाली, 13 दिसम्बर 2024: अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा ने संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा की अनुशंसा एवं राष्ट्रीय महासचिव सूर्यवंशी ज्योति कमल हांडा के अनुमोदन पर उनकी संगठन के प्रति लग्न, मेहनत, समर्पण एवं कर्मठता को देखते हुए ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी में जीरकपुर शहर प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।


नवनियुक्त जीरकपुर शहर प्रमुख सूर्यवंशी कपिल देव सग्गी को जीरकपुर शहर की कार्यकारिणी का गठन पंजाब एवं केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श करके करना होगा। सूर्यवंशी कपिल कुमार सग्गी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा, राष्ट्रीय महासचिव सूर्यवंशी ज्योति कमल हांडा का आभार जताते हुए संगठन एवं समाजहित में सक्रियतापूर्वक कार्य करने का विश्वास दिलाया है।

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी के  राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सूर्यवंशी रजनेश बहल, पाली जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी राजन बहल, मुक्तसर जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी हरसिमरन कपूर, लुधियाना जिलाध्यक्ष राज प्रीत भाटिया, सूर्यवंशी हैप्पी मिगलानी गजसिंहपुर, बारां जिलाध्यक्ष पदम पिपलानी, जयपुर जिलाध्यक्ष जोनी मक्कड़, बीकानेर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र नैयर यर, झालावाड़ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र भाटिया, बुंदी जिलाध्यक्ष रविन्द्र वधवा, जोधपुर जिलाध्यक्ष विक्रांत बजाज, जयपुर विधानसभा अध्यक्ष शिवदयाल वधवा, गंगापुर सिटी जिलाध्यक्ष भारत भूषण, अनूपगढ़ युवा जिलाध्यक्ष गौरव मिड्ढा सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनियुक्त शहर प्रमुख की नियुक्ति को सार्थक निर्णय बताते हुए कहा है कि इससे संगठन एवं समाज का सर्वांगीण उत्थान होगा।


Post a Comment

0 Comments