The India News 10

The India News 10
क्यूॅं न कहूॅं सच

जुम्मे की नमाज के दौरान श्रद्धालूओं ने खाटूश्याम पदयात्रा रोकी



*जुम्मे की नमाज के दौरान श्रद्धालूओं ने खाटूश्याम पदयात्रा रोकी,* 







*जयपुर में गंगा-जमुनी तेहजीब की दी एक बड़ी मिशाल*

’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’

*भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चें ने संभाली जिम्मेदारी, नमाज के बाद पदयात्रा का गुलाब के फुलों से पुष्पवर्षा कर इस्तकबाल किया*

’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’


*15 मार्च, 2024 जयपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने डीजे, ढोल-नगाडो के साथ निकल रही खाटूश्याम पदयात्रा का पुष्प वर्षा कर इस्तकबाल किया।*


*जहां एक ओर पूरे शहर में खाटूश्याम की पदयात्रा को लेकर एक खुशी का माहौल था, वहीं दूसरी ओर रमजान माह का पहला जुम्मा भी था। इस मौके पर जयपुर के जौहरी बजार स्थित जामा मस्जिद में जब जुम्मे की नमाज का समय हुआ तो जयपुर शहर की गंगा-जमुनी तेहजीब को कायम रखते हुये श्रद्धालूओं द्वारा शोभा यात्रा रोक दी और उनके द्वारा डीजे को भी बन्द कर दिया गया। नमाज खत्म होने के बाद जब शोभा यात्रा पुनः शुरू हुई तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान के साथ कार्यकर्ताओं व मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने गुलाब के फुलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का अभिवादन किया। इस मौके पर दोनों समाज के लोगों ने खुशी से एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।*


*इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम.सादिक खान,प्रदेश कार्यालय मंत्री उस्मान चैहान, प्रदेश आईटी संयोजक इरशाद हसनपुरा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष फरीदुदीन, पूर्व सदस्य हज कमेटी मुस्ताक रंगरेज, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हाजी मुस्ताक खान, शहर महामंत्री परवेज खान, पूर्व शहर महामंत्री नवाब कुरैशी, इस्तयाक खान, हासीम खान, हाजी जमालुदीन, हनीफ खान, नदीम अंसारी, बुरहान खान, वहादत शेख, जुनेद अख्तर, डाॅ. जफर अहमद, मौलाना अलीम मलीक, जफर अहमद, असलम खान, इरफान खान, नईमुदीन सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।*

Post a Comment

0 Comments