PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर की नियमित आपूर्ति जारी रहेगी: जिला रसद विभाग

 घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर की नियमित आपूर्ति जारी रहेगी: जिला रसद विभाग

-समस्या होने पर कन्ट्रोल रूम में करें सम्पर्क




श्रीगंगानगर, 11 मार्च। जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशानुसार जिला नोडल अधिकारी, गैस एजेंसी व समस्त गैस एजेंसी संचालकों से वार्ता पश्चात् वर्तमान में जिला श्रीगंगानगर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। रसद विभाग के अनुसार उपभोक्ता अपने रजिस्ट्रेड मोबाइल नम्बर से गैस सिलेण्डर की बुकिंग करवाकर सिलेण्डर प्राप्त कर सकते हैं।


जिला रसद विभाग से श्रीमती पूजा अग्रवाल ने बताया कि गैस सिलेण्डर की आपूर्ति आधार बेसड ओटीपी के माध्यम से नियमानुसार निर्धारित उपभोक्ता को ही की जा रही है। गैस एजेंसी अनुसार 25 दिनों के अंतराल में पुनः सिलेण्डर बुकिंग की व्यवस्था की गयी है। गैस सिलेण्डर की आपूर्ति संबंधित उपभोक्ताओं को नियमानुसार निर्बाध रूप से हो रही है। 


उन्होंने बताया कि तेल कम्पनियों से प्राप्त सूचनानुसार वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है और आवश्यकता अनुसार स्टॉक बॉटलिंग प्लांट से निरंतर प्राप्त किया जा रहा है और बुकिंग अनुसार आपूर्ति करवायी जा रही है। 


जिला प्रशासन ने आमजन से अपील है कि गैस सिलेण्डर बुकिंग न होने पर परेशान न हों। चूंकि बुकिंग के लिए समयावधि निर्धारित की गयी है तथा अनावश्यक रूप से घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डरों का भण्डारण ना करें। किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश व अफवाह पर ध्यान न देवें। घरेलू गैस सिलेण्डर की नियमित आपूर्ति हो रही है।


घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला रसद कार्यालय श्रीगंगानगर द्वारा स्थापित कन्ट्रोल रूम पर सम्पर्क किया जा सकता है, जो निम्न है 8560970007, 9672902929 तथा टॉल फ्री नम्बर 181 पर भी सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।

Post a Comment

0 Comments