PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

जिले में सीएचसी टिब्बी में जान्हवी खुराना को लगा पहला टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाने में टीका कारगर

 जिले में सीएचसी टिब्बी में जान्हवी खुराना को लगा पहला टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाने में टीका कारगर

- एचवीपी टीकाकरण अभियान शुरू








हनुमानगढ़। सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण की शुरुआत जिले में शुक्रवार को टिब्बी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिब्बी से 13 वर्ष की बालिका जान्हवी खुराना को टीका लगाकर की गई। इस टीका का प्रदेश व्यापी शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर से किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिले में एचपीवी के 9100 टीके आए हैं। प्रदेश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत के साथ-साथ जिले में भी टीका लगाने की शुरुआत की गई है। टीकाकरण अभियान आगामी 90 दिनों तक संचालित रहेगा। एचपीवी का टीका उन किशोरियों को लगाया जाएगा, जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया है, लेकिन अभी 15 वर्ष की आयु पूरी नहीं की है। ये टीके सीएचसी, उपजिला अस्पताल एवं जिला अस्पताल में लगाए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि टीकाकरण पूरी तरह मुफ्त व स्वैच्छिक होगा। इसका मकसद सभी वर्गों की बालिकाओं तक बराबर पहुंच सुनिश्चित करना है। अभियान सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में चलाया जाएगा। सभी टीका केंद्र 24 घंटे चलने वाली सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े होंगे ताकि जरूरत पडऩे पर तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके।

आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी ने बताया कि बच्चियों को 14 साल की उम्र में एक डोज देने से मजबूत व लंबे समय तक सुरक्षा मिलती है।  उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर के हर साल 80 हजार नए मामले सामने आते हैं और 42 हजार से ज्यादा महिलाओं की मौत हो जाती है। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) महिलाओं बढ़ती समस्या है। एचपीवी वैक्सीन भविष्य में कैंसर से बचाव के लिए सबसे अच्छा उपाय है। जिले में आज 7 बच्चियों को एचवीपी का टीके लगाए गए। 

Post a Comment

0 Comments