PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

36 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद जिला हनुमानगढ़ पुलिस की प्रथम महिला कर्मचारी नरेन्द्रपाल कौर सम्मानपूर्वक सेवानिव

 36 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद जिला हनुमानगढ़ पुलिस की प्रथम महिला कर्मचारी नरेन्द्रपाल कौर सम्मानपूर्वक सेवानिव








आज दिनांक 28.02.2026 को जिला हनुमानगढ़ पुलिस परिवार की प्रथम महिला कर्मचारी नरेन्द्रपाल कौर, हेड कांस्टेबल, के 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति समारोह पुलिस लाइन हनुमानगढ़ में आयोजित किया गया।


सेवानिवृत्ति समारोह में  अरविन्द कुमार आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़, मीनाक्षी आरपीएस, वृत्ताधिकारी वृत्त हनुमानगढ़, लखवीर सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना भिरानी, नाथूलाल, उप निरीक्षक, तथा हवलदार मेजर पुलिस लाइन हनुमानगढ़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


मीनाक्षी आरपीएस द्वारा नरेन्द्रपाल कौर को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। वर्ष 1989 में जिला श्रीगंगानगर से कांस्टेबल पद पर भर्ती होकर उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न कार्यालयों एवं थानों में उत्कृष्ट कार्य किया। वर्ष 1996 से जिला हनुमानगढ़ में कार्यरत रहते हुए वर्ष 2018 में हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति प्राप्त की।


उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन हनुमानगढ़ में सेवाएं दीं तथा महिला हवलदार मेजर के पद पर आसीन रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन अत्यंत निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया। उनका कार्यकाल सदैव अनुकरणीय एवं सराहनीय रहा।


समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।

Post a Comment

0 Comments