PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

मिलेटस फसलों को बढावा देने हेतु ब्लॉक स्तरीय रोड शो का आयोजन

 मिलेटस फसलों को बढावा देने हेतु ब्लॉक स्तरीय रोड शो का आयोजन





श्रीगंगानगर, 16 फरवरी। राज्य में पोषक अनाजों के उत्पादन में वृद्धि, मूल्य संवर्धन, मूल्य संवर्धित उत्पादों के घरेलू उपयोग में वृद्धि आदि के संबंध में जागरूकता लाने के उद्देश्य से  एंव मिलेटस फसलों को बढावा देने हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिषन पौष्टिक अनाज योजना वर्ष 2025-26 में ब्लॉक स्तरीय रोड शो का आयोजन जिले की सभी पंचायत समिति की पांच-पांच ग्राम पंचायतों में करवाया जा रहा है।

ब्लॉक स्तरीय रोड शो के आयोजन हेतु सोमवार को प्रचार वाहन को जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरिराम चौहान एवं कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक  श्री सुरजीत कुमार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। सोमवार को श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 5 जी छोटी, 4 जैड, 27 जीजी, 11 क्यू व कैरी में प्रचार वाहन द्वारा योजना का प्रचार-प्रसार किया गया।

इसी क्रम में 17 फरवरी 2026 को सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 8 एचएच, 9 एमएल, गणेशगढ़, डूंगरसिंहपुरा व लाधुवाला में, 18 फरवरी 2026 को पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तामकोट, 34 एलएनपी, 1 पीएस, 5 बीबीए व 5 केके में, 19 फरवरी 2026 को श्रीकरणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तेजेवाला, 15 ओ, 3 ओ, 50 एफ रूपनगर व 46 एफ मोडां में, 20 फरवरी 2026 को रायसिंहनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 10 टीके, 5 टीके, मुकलावा, झोटावाली एवं 3 एमके में प्रचार प्रसार किया जायेगा।

23 फरवरी 2026 को अनूपगढ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 90 जीबी, 2 पीजीएमबी, 4 एलएम, नाहरांवाली व 20 एलएम, 24 फरवरी 2026 को श्रीविजयनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जैतसर, 10 सरकारी, 12 जीबी, 28 जीबी एवं 41 जीबी तथा 25 फरवरी 2026 को सूरतगढ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सरदारगढ, संघर, लालपुरा पालीवाला, रामसरा जाखडान व मानकसर में प्रचार वाहन द्वारा योजना का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments