PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की एलुमनाई एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन

 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की एलुमनाई एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन




श्रीगंगानगर, 16 फरवरी। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज (चौधरी मालूराम भांभू) में एलूमनाई एसोसिएशन के गठन हेतु सोमवार को प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार राय की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक का संयोजन एलूमनाई कोऑर्डिनेटर डॉ. अजीत कुमार सोमानी एवं को-कोर्डिनेटर डॉ. धीरज किशोर जौहर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके पश्चात एसोसिएशन के गठन एवं नामकरण संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। प्रस्तावित संविधान पर बिंदुवार चर्चा कर उसे अंतिम रूप देते हुए पारित किया गया।
 तत्पश्चात संविधान में निर्धारित पदों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कर एलूमनाई एसोसिएशन की प्रथम कार्यकारिणी (सत्र 2026-29) का गठन किया गया। मनीष चुघ अध्यक्ष, अनिल कुमार खाती उपाध्यक्ष, शिशपाल सचिव, गुरमंदर सिंह संयुक्त सचिव, रवि कुमार कोषाध्यक्ष, हेम सिंह संगठन व प्रचार मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुये। इसके अतिरिक्त संदीप कुमार, सुशील कुमार, कमलकांता, करमजीत सिंह व प्रवीण कुमार कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। नवगठित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को पद, गोपनीयता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। अंत में प्रधानाचार्य एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा नव.निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएँ प्रदान की गईं। विभागाध्यक्ष नीरू गोयल ने बताया कि यह एलुमनाई एसोसिएशन कॉलेज एवं पूर्व विद्यार्थियों के मध्य सुदृढ़ संवाद, सहयोग एवं विकासात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगी। 

Post a Comment

0 Comments