PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

*अवैध शराब और अनियमितताओं पर हनुमानगढ़ आबकारी विभाग सख्त;अब तक 559 मामले दर्ज* ​हनुमानगढ़। जिला कलेक्टर के निर्देशों की पालना में आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में शराब ठेकेदारों, होटल बार और मैरिज पैलेस संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए पाबंद किया गया है। *​मुख्य कार्रवाई और आंकड़े:* आबकारी विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष (01 अप्रैल 2025 से 20 फरवरी 2026 तक) में की गई प्रभावी कार्रवाई।मदिरा दुकानों पर अनियमितताओं के चलते कुल 161 मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें एमआरपी से अधिक/कम दर पर बेचने के 51 मामले, समय सीमा का उल्लंघन करने के 07 मामले और दुकानों पर शराब पिलाने के 11 प्रकरण शामिल हैं। *​अवैध मदिरा पर प्रहार:* अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण से संबंधित 374 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। *​निरोधात्मक कार्रवाई:* विभाग द्वारा कुल 559 अभियोग दर्ज कर सख्त कदम उठाए गए हैं। ​वाहनों की जब्ती: कार्रवाई के दौरान कुल 30 वाहन जब्त किए गए, जिनमें 23 दोपहिया, 04 चार पहिया और 03 भारी वाहन शामिल हैं। *​मैरिज पैलेस और होटलों को चेतावनी:* जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मैरिज पैलेस संचालक बिना विभागीय अनुमति के विवाह समारोहों में शराब नहीं परोस सकेंगे। उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही हनुमानगढ़, नोहर, भादरा और संगरिया के आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखें। *​भविष्य की योजना:* आबकारी विभाग ने अवगत कराया कि जिले में अवैध हथकढ़ शराब की रोकथाम के लिए 'रेड गश्त' और नाकाबंदी का अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन का लक्ष्य जिले को अवैध शराब मुक्त बनाना और राजस्व नियमों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करना है।

 *अवैध शराब और अनियमितताओं पर हनुमानगढ़ आबकारी विभाग सख्त;अब तक 559 मामले दर्ज*







​हनुमानगढ़। जिला कलेक्टर के निर्देशों की पालना में आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में शराब ठेकेदारों, होटल बार और मैरिज पैलेस संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए पाबंद किया गया है।

*​मुख्य कार्रवाई और आंकड़े:*

आबकारी विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष (01 अप्रैल 2025 से 20 फरवरी 2026 तक) में की गई प्रभावी कार्रवाई।मदिरा दुकानों पर अनियमितताओं के चलते कुल 161 मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें एमआरपी से अधिक/कम दर पर बेचने के 51 मामले, समय सीमा का उल्लंघन करने के 07 मामले और दुकानों पर शराब पिलाने के 11 प्रकरण शामिल हैं।

*​अवैध मदिरा पर प्रहार:*

 अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण से संबंधित 374 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

*​निरोधात्मक कार्रवाई:*

 विभाग द्वारा कुल 559 अभियोग दर्ज कर सख्त कदम उठाए गए हैं।वाहनों की जब्ती: कार्रवाई के दौरान कुल 30 वाहन जब्त किए गए, जिनमें 23 दोपहिया, 04 चार पहिया और 03 भारी वाहन शामिल हैं।

*​मैरिज पैलेस और होटलों को चेतावनी:*

जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मैरिज पैलेस संचालक बिना विभागीय अनुमति के विवाह समारोहों में शराब नहीं परोस सकेंगे। उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही हनुमानगढ़, नोहर, भादरा और संगरिया के आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखें।

*​भविष्य की योजना:*

आबकारी विभाग ने अवगत कराया कि जिले में अवैध हथकढ़ शराब की रोकथाम के लिए 'रेड गश्त' और नाकाबंदी का अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन का लक्ष्य जिले को अवैध शराब मुक्त बनाना और राजस्व नियमों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करना है।

Post a Comment

0 Comments