PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

समस्त खत्रिय वर्ण को एकजुट करने में ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की भूमिका अहम

 प्रेस नोट






समस्त खत्रिय वर्ण को एकजुट करने में ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की भूमिका अहम : आज़ाद सचदेवा।


_अरोड़वंश सभा फ़तेहाबाद की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का अभिनंदन किया गया_


फ़तेहाबाद, 26 मई। आज अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा के संस्थान अनाज मंडी फ़तेहाबाद में फ़तेहाबाद जिला अध्यक्ष सूर्यवंशी रविंद्र मेहता (पार्षद) की अध्यक्षता में अरोड़वंश सभा फ़तेहाबाद की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के प्रधान आजाद सचदेवा, वरिष्ठ उपप्रधान - डॉ गुलशन सेठी, उपप्रधान - गुलशन मोंगा, सचिव नरेश सचदेवा, सह सचिव के के अरोड़ा, कोषाध्यक्ष हरप्रीत ग्रोवर के साथ पूर्व प्रधान - मोहरी राम ग्रोवर का फूल मालाओं से स्वागत किया गया व समाज के लिए अच्छा कार्य करने को प्रेरित करने के लिए अभिनंदन समारोह किया गया।


इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान आजाद सचदेवा ने अपनी पूरी कार्यकारिणी की ओर से ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी द्वारा दिए गए सम्मान के लिए धन्यवाद किया एवं आए हुए जनसमूह को बताया की ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी एकमात्र ऐसा राष्ट्रीय संगठन है जो पूरे भारतवर्ष में अरोड़ा, खत्री, भाटिया, सूद, खुखरायण और ब्रह्मखत्रिय जो कि खत्रिय वर्ण के अंतर्गत आते हैं उन सब को एक माला में पिरोकर एक नई मिसाल कायम कर रहा है।

      इस अवसर पर ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी से राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहब दयाल वधवा, राजेन्द्र कुकरेजा,रवि महता, कपिल खत्री, कंचन मुंजाल, ममता आहुजा, अंजलि कामरा, ममता रहेजा, राजु फुटेला,  राजेश मोंगा, देवेन्द्र मोंगा, धर्मपाल चावला, यश बजाज, डॉ० आशीष वधवा, सुभाष मेहंदीरत्ता, अजय महता, हेमराज बजाज आदि उपस्थित थे।


            

संलग्न : नवनियुक्त अरोड़वंश सभा फ़तेहाबाद के पदाधिकारियों को सम्मानित करते ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के पदाधिकारी गण।



जारीकर्ता : 

सूर्यवंशी रविंद्र मेहता @रवि पार्षद

जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी, फ़तेहाबाद

मोबाइल नंबर  94667 59650

Post a Comment

0 Comments