ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के सूर्यवंशी कश्मीरी लाल चावला जिलाध्यक्ष तथा रूपचन्द बवेजा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
-
- प्रदेशाध्यक्ष रजनेश बहल ने की संगठनात्मक नियुक्तियां
- श्रीगंगानगर, 13 दिसम्बर 2024: अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा से विचार-विमर्श के पश्चात् राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सूर्यवंशी रजनेश बहल ने सूर्यवंशी कश्मीरी लाल चावला को उनकी संगठन के प्रति लग्न, मेहनत, समर्पण एवं कर्मठता को देखते हुए ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी, अनूपगढ़ का जिलाध्यक्ष तथा सूर्यवंशी रूपचन्द बवेजा को रावला ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष रजनेश बहल ने बताया कि नवनियुक्त अनूपगढ़ जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी कश्मीरीलाल चावला श्री श्याम धर्मार्थ ट्रस्ट गौशाला 5 एमएलडी के ट्रस्टी हैं तथा श्री सिंहसभा गुरुद्वारा पतरोड़ा के उपाध्यक्ष, श्री अरोड़वंश संस्था अनूपगढ़ के कोषाध्यक्ष तथा हरप्रभ आसरा सेवा समिति ब्रांच 6 पी के अध्यक्ष का दायित्व भी निभा चुके हैं। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यवंशी रूपचन्द बवेजा टैन्ट यूनियन रावला के अध्यक्ष, जिला टैन्ट यूनियन के जिला उपाध्यक्ष तथा श्री अरोड़वंश संस्था रावला के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तथा ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा अपने जिले एवं ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष से विचार-विमर्श करके किया जाएगा। सूर्यवंशी कश्मीरीलाल चावला तथा सूर्यवंशी रूपचन्द बवेजा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा, राष्ट्रीय महासचिव सूर्यवंशी ज्योति कमल हांडा तथा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सूर्यवंशी रजनेश बहल का आभार जताते हुए संगठन एवं समाज हित में सक्रियतापूर्वक कार्य करने का विश्वास दिलाया है ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर प्रभारी सूर्यवंशी डॉ. हरीश रहेजा, सूरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी संजय अरोड़ा, रायसिंहनगर विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी गगन सचदेवा, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी पवन खत्री, संगरिया विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी कुलदीप कटारिया, उपाध्यक्ष सूर्यवंशी राजीव हांडा, महासचिव सूर्यवंशी सिमरजीत सिंह मरवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी चेष्टा सरदाना, पाली जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी राजन बहल, मुक्तसर जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी हरसिमरन कपूर, लुधियाना जिलाध्यक्ष राज प्रीत भाटिया, सूर्यवंशी हैप्पी मिगलानी गजसिंहपुर, बारां जिलाध्यक्ष पदम पिपलानी, जयपुर जिलाध्यक्ष जोनी मक्कड़, बीकानेर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र नेयर, झालावाड़ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र भाटिया, बुंदी जिलाध्यक्ष रविन्द्र वधवा, जोधपुर जिलाध्यक्ष विक्रांत बजाज, जयपुर विधानसभा अध्यक्ष शिवदयाल वधवा, गंगापुर सिटी जिलाध्यक्ष भारत भूषण, अनूपगढ़ युवा जिलाध्यक्ष गौरव मिड्ढा, श्रीकरणपुर विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी रोबिन चलाना, धनुर ग्राम
प्रमुख सूर्यवंशी पवन बवेजा, जयपुर आदर्श नगर विधानसभा अध्यक्ष अजीज बग्गा, बीकानेर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रफुल किशोर सरीन सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति को संगठन हित में उचित निर्णय बताते हुए कहा है कि इससे संगठन एवं समाज और अधिक मजबूत होगा।
0 Comments