*कांग्रेस सेवादल हनुमानगढ़ की जिला कार्यकारणी तथा ब्लॉक अध्यक्षों के चयन के लिए साक्षात्कार 24 नवम्बर को*
*पारदर्शी प्रक्रिया तथा योग्यता के अनुसार होगा कांग्रेस कार्यकर्ताओ का चयन अश्विनी पारीक*
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार रविवार 24 नवम्बर को जंक्शन स्थित सनराइज इंस्टिट्यूट पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक साक्षत्कार का आयोजन किया जाएगा
कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के कांगेस सेवादल , कांग्रेस सेवादल यूथ ब्रिगेड, कांग्रेस सेवादल महिला तीनो संगठनो की कार्यकारणी तथा ब्लाक अध्यक्षों के चयन हेतु प्रकिया हेतु नवचार करते हुए 6 सदस्यीय साक्षात्कार कमेटी का गठन किया गया है। जिसमे कांग्रेस के कृष्ण नेहरा , एडवोकेट जाकिर खान , इंदिरा फेलो पुष्पा कुमारी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक , सेवादल यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह भाटी, सेवादल महिला जिला अध्यक्ष होगे
अश्विनी पारीक ने बताया की अगले पंचायत तथा निकाय चुनावो को देखते हुए कांग्रेस सेवादल की सक्रिय भूमिका को देखते हुए कांग्रेस के प्रति समर्पित, परिश्रमी , योग्य पदाधिकारियों का ही चयन किया जाएगा
Regards
अश्विनी पारीक
जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल हनुमानगढ़
0 Comments