The India News 10

The India News 10
क्यूॅं न कहूॅं सच

भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी

 भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी 



हनुमानगढ़। भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। रविवार भाजपा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पारीक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें बीकानेर संभाग  के  सहप्रभारी जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए । बीकानेर संभाग सहप्रभारी जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, पूर्व जिलाप्रमुख दम्यंती बेनीवाल जिला महामंत्री विकास गुप्ता और गंगानगर लोकसभा के विस्तारक दिलीप सिंह राजपुरोहित ने भारत माता के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर बैठक की शुरूवात की। बैठक मैं उपस्थित समस्त प्रकोस्ट्ठों  और मंडलों के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2024 में तीसरी बार केन्द्र में भाजपा सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर बनने जा रही है। उन्होने समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को वोटर लिस्टों को लेकर बूथ स्तर तक की तैयारियों को समन्वय बनाते हुए दुरुस्त करने के निर्देश दिये। संभाग सहप्रभारी संतोष राजपुरोहित ने कहा कि पिछले चुनावों में मिले वोटों में प्रत्येक बूथ पर और अधिक वोटों के जोड़ने का लक्ष्य लेकर काम करें। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिए गए दायित्व को भली भांति निर्वाह करना है। कार्यकर्ताओं को बूथ और शक्ति केन्द्रों पर सक्रिय भागीदारी निभाकर भाजपा के वोटों की संख्या को बढ़ाना है, कमजोर बूथों को मजबूत रखना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। सभी मंडलों में बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाए हैं। कार्यकर्ता पन्ना प्रमुखों से समन्वय कर समीक्षा करें। तब जाकर मेरा बूथ, सबसे मजबूत धरातल पर उतरेगा। यही हमारी नैतिक जिम्मेदारी होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नियत और नीति दोनों है। इसलिए जनता भाजपा की नीतियों से सहमत है। भाजपा कार्यकर्ता सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर जनता-जनार्दन के बीच जाएंगे और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगे। उन्होने कहा कि 10 साल पहले जब भाजपा ने देश की बागडोर संभाली थी, तब देश और देशवासी अलायंस के कुशासन से पीड़ित थे। ऐसा कोई भी सेक्टर नहीं बचा था, जो घोटालों और पॉलिसी पैरालिसिस से अछूता रहा हो। देश निराशा के गर्त में था और दुनिया भी भारत पर भरोसा करना छोड़ चुकी थी। हमने उस परिस्थिति से भाजपा ने देश को निकाला और आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति और सामर्थ्य से भारत हर दिन विकास के नए कीर्तिमान रच रहा है। आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं, और करोड़ों भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं। भाजपा सरकार की योजनाएं देश के कोने-कोने और समाज के हर तबके तक पहुंची हैं। हमने शत-प्रतिशत देशवासियों तक पहुँचने के लिए काम किया है और परिणाम हमारे सामने हैं। , जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने उपस्थित प्रतिनिधियों से उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी ली और उन्हें निर्देशित किया की पार्टी मैं जो पदाधिकारी दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं यदि उनके पास समय का अभाव है तो वह अपना दायित्व किसी अन्य को दे सकते हैं लेकिन पार्टी द्वारा दिया गया दायित्व पूरा करने से ही पार्टी आगे बढ़ सकती है जिला महामंत्री विकास गुप्ता ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री विष्णु शर्मा जुगल किशोर गॉड दिलीप बेनीवाल जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील जोशी, जिला महामंत्री अपारजोत बराड़, पीलीबंगा विस्तारक दीनदयाल मेघवाल श्रीमती किरण मेघवाल पूनम हिसारिया मदन थोड़ी मदन पूनिया रूप सिंह तंवर गुरवीर सिंह बराड़ राजवीर सियाग संदीप बरावड हिमांशु महर्षि विजय सिंह राठौड़ गुरविंदर मां सुनील बेनीवाल लालचंद कोचर दुलीचंद अटवाल सरोज लावा जसविंदर कौर प्रवीण कटारिया सोशल मीडिया नरेंद्र सिंह

Post a Comment

0 Comments