जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन बुधवार को
हनुमानगढ़। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के अंतर्गत जिले में बुधवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका इलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही एनीमिया उपचार के लिए गर्भवती व धात्री महिलाओं को फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज (एफसीएम) इंजेक्शन लगाए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि बुधवार, 18 फरवरी को जिले के चिकित्सा संस्थानों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी। इसके अलावा मां वाउचर योजना के तहत सोनोग्राफी करवाने के लिए मां वाउचर भी जारी किए जाएंगे। एनीमिया उपचार के लिए गर्भवती व धात्री महिलाओं को एफसीएम के इंजेक्शन लगाए जाएंगे एवं पोषण खानपान संबंधी जानकारी दी जाएगी।

0 Comments