PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

 *भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न*

*- अजमेर यात्रा की तैयारियों व चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन*





हनुमानगढ़। भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष परमोद डेलू एडवोकेट की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी दिनेश धाभाई, सह प्रभारी जितेन्द्र शर्मा, संजय महिपाल तथा प्रधानमंत्री अजमेर यात्रा के प्रभारी के सानिध्य में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुरूप मजबूत करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखें तथा संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ बनाएं।

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर सभा में जिले से अधिकाधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। यात्रा के लिए व्यवस्थाओं, परिवहन और समन्वय को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। जिला प्रभारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटें।

इस अवसर पर जिला चुनाव समिति की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में पूर्व विधायक गुरदीप शाहपिनी, धर्मेंद्र मोची, कृष्ण कड़वा, अभिषेक मटोरिया, विधायक प्रत्याशी अमित चौधरी सहित सभी पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों की उपस्थिति रही। सभी नेताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे और संगठन को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया।

जिला प्रभारी ने निर्देश दिए कि पार्टी की नियमित बैठकों के माध्यम से जमीनी स्तर पर संपर्क बढ़ाया जाए और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि पार्टी को अधिकतम सफलता मिल सके। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी विजय की कुंजी है।

बैठक के अंत में जिला मंत्री मुरली सोनी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments