*केन्द्रीय बजट आमजन के जीवन में लाएगा सकारात्मक बदलाव*
*गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं को बड़ी राहत देने वाला बजट - प्रमोद डेलू*
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी हनुमानगढ़ द्वारा रविवार को संसद में प्रस्तुत केन्द्रीय बजट को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जंक्शन नई धान मंडी में वरिष्ठ व्यापारी सुरेन्द्र बलाडिया के प्रतिष्ठान पर विशाल एलईडी स्क्रीन लगाकर सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने की। कार्यक्रम में नई धान मंडी के व्यापारी, मजदूर एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ बजट भाषण को देखा।
बजट समाप्त होने के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने “नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद” एवं “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ खुशी जाहिर की। लोगों ने इसे देश के विकास को गति देने वाला और आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि यह केन्द्रीय बजट पूरी तरह से आमजन, गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं के हितों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग को बड़ी राहत दी गई है, जिससे आम परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। महिलाओं के लिए रसोई गैस, पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाया गया है, जिससे महिलाओं की रसोई पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा। प्रमोद डेलू ने कहा कि किसानों के लिए बजट में कृषि क्षेत्र को मजबूती देने वाले प्रावधान किए गए हैं। किसान सम्मान निधि, सिंचाई योजनाएं, कृषि अवसंरचना कोष और फसल बीमा योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। मजदूर वर्ग के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और सशक्त किया गया है।
जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी ने बताया कि गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और राशन से जुड़ी योजनाओं को निरंतर जारी रखते हुए उनका दायरा बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाएं आमजन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में आत्मनिर्भर भारत के विधानसभा संयोजक साहिल बलाडिया ने कहा कि केन्द्रीय बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है और इससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा। इस आयोजन के माध्यम से आमजन को बजट की योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी गई, जिससे लोगों में सरकार की T-shirt के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार हिसारिया , जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी , दलीप बेनीवाल, जिला प्रवक्ता आशीष पारिक,
सुरेंद्र बालाडिया, राधेश्याम लाखोटिया, साहिल बालाडिया, अपरजोत बराड़, धीरू बलिहारा,, सचिन हिसारिया, हरीश साहू, परितोष सारस्वत, अकप्रीत सिधू, प्रदीप कड़वा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 Comments