PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

*,22 फरवरी को ‘मंडी टू मल्टीनेशनल समिट’, निर्यात अवसरों पर हुई चर्चा*

 *,22 फरवरी को ‘मंडी टू मल्टीनेशनल समिट’, निर्यात अवसरों पर हुई चर्चा*




हनुमानगढ़, 17 फरवरी। जिला उद्योग केंद्र में मंगलवार को उद्योगपतियों और व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें 22 फरवरी को प्रस्तावित “मंडी टू मल्टीनेशनल समिट 2026” की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने तथा व्यापारियों को निर्यात प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया। समिट का उद्देश्य है कि व्यापारियों को निर्यात के नए अवसर उपलब्ध करवाए जाए और जिले के उत्पादों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने की दिशा में ठोस पहल हो। 


जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्रीमती आकाशदीप सिद्धू ने कहा कि हनुमानगढ़ के व्यापारी गुणवत्ता, पैकेजिंग और वैश्विक मानकों की समझ विकसित कर सीधे निर्यात से जुड़ सकते हैं। सहायक आयुक्त श्रीमती दिव्या ने "एक कदम निर्यात की ओर" कार्यक्रम के तहत निर्यात पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजीकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।


बैठक में एसकेडी यूनिवर्सिटी से बाबूलाल जुनेजा, लघु उद्योग भारती से राकेश बंसल, रामकुमार सहारण, उद्योगपति मयंक हिसारिया, व्यापारी पदम जैन तथा फूड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्यान सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग को मजबूत किया जाए तो हनुमानगढ़ के कृषि एवं लघु उद्योग उत्पाद विदेशी बाजारों में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

__

Post a Comment

0 Comments