The India News 10

The India News 10
क्यूॅं न कहूॅं सच

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी में जुड़कर सेवा करने का सुनहरी मौका।

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी में जुड़कर सेवा करने का सुनहरी मौका।


फ़तेहाबाद 2 दिसम्बर  *ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी* संगठन का गठन 2 मार्च 2020 को खत्रिय वर्ण के अंतर्गत आने वाली अरोड़ा, खत्री, भाटिया, सूद, खुखरायण और ब्रह्मखत्रिय जातियों को एकजुट करके खत्रिय वर्ण को विश्व का सिरमौर बनाने का प्रण लेकर शुरू किया गया है जो भी बहन या भाई चाहता है कि मेरी अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक रूप से विश्व की सिरमौर बने तो आप  ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी संगठन में सदस्य अथवा पदाधिकारी के रूप में जुड़कर कार्य करके इस मिशन को पूरा करने में अपना सहयोग दे सकते है।

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की वर्तमान कार्यकारिणी का समय 31 दिसंबर 2024 तक का है अगली कार्यकारिणियों के लिए 15 दिसंबर 2024 से पदाधिकारी का चयन शुरू हो जाएगा जिनका कार्यकाल 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2026 (यानि 2 वर्ष) तक रहेगा इसलिए जो भी पदाधिकारी, सदस्य अथवा अरोड़ा खत्री पंजाबी परिवारों के सदस्य अपने-अपने विधानसभा, जिला, प्रदेश, किसी प्रकोष्ठ अथवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के अन्य पदों पर कार्य करना चाहते हैं वह सभी 10 दिसंबर से पहले पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी  साहिबदयाल वधवा जी (9896592421) को अपना-अपना बायोडाटा और अपनी-अपनी कार्य करने की क्षमता के साथ-साथ इच्छा के बारे में भी अवगत करा दें।


जारीकर्ता : 

सूर्यवंशी पवन खत्री 

जिला  अध्यक्ष  ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी, हनुमानगढ़ 

मोबाइल नंबर -9414094466

Post a Comment

0 Comments