The India News 10

The India News 10
क्यूॅं न कहूॅं सच

सूर्यवंशी पवन बवेजा ग्राम प्रमुख नियुक्त*

*ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के सूर्यवंशी रोबिन चलाना विधानसभा अध्यक्ष तथा सूर्यवंशी पवन बवेजा ग्राम प्रमुख नियुक्त*

_प्रदेशाध्यक्ष रजनेश बहल ने राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के पश्चात् सौंपे दायित्व_



श्रीगंगानगर, 6 दिसम्बर 2024: अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा से विचार-विमर्श के पश्चात् प्रदेशाध्यक्ष सूर्यवंशी रजनेश बहल ने विधानसभा अध्यक्ष एवं ग्राम प्रमुख की नियुक्ति की है। सूर्यवंशी रोबिन चलाना को उनकी संगठन के प्रति लग्न, मेहनत, समर्पण एवं कर्मठता को देखते हुए ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी में श्रीकरणपुर विधानसभा अध्यक्ष तथा सूर्यवंशी पवन बवेजा को श्रीकरणपुर विधानसभा के ग्राम धनुर के ग्राम प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।


नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष रोबिन चलाना को विधानसभा क्षेत्र श्रीकरणपुर तथा धनुर ग्राम प्रमुख सूर्यवंशी पवन बवेजा को ग्राम धनुर की कार्यकारिणी का गठन प्रदेशाध्यक्ष से विचार-विमर्श करके करना होगा। सूर्यवंशी रोबिन चलाना तथा सूर्यवंशी पवन बवेजा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा, राष्ट्रीय महासचिव सूर्यवंशी ज्योति कमल हांडा, प्रदेशाध्यक्ष सूर्यवंशी रजनेश बहल, बीकानेर संभाग चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी सूर्यवंशी डॉ. हरीश रहेजा, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी नरेन्द्र भठेजा तथा श्रीगंगानगर युवा जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी एडवोकेट तरूण अरोड़ा का आभार जताते हुएसंगठन एवं समाजहित में सक्रियतापूर्वक कार्य करने का विश्वास दिलाया है।

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के सूरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी संजय अरोड़ा, रायसिंहनगर विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी गगन सचदेवा, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी पवन खत्री, संगरिया विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी कुलदीप कटारिया, उपाध्यक्ष सूर्यवंशी राजीव हांडा, महासचिव सूर्यवंशी सिमरजीत सिंह मरवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी चेष्टा सरदाना, पाली जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी राजन बहल, मुक्तसर जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी हरसिमरन कपूर, लुधियाना जिलाध्यक्ष राजन प्रीत भाटिया, सूर्यवंशी हैप्पी मिगलानी गजसिंहपुर, बारां जिलाध्यक्ष पदम पिपलानी, जयपुर जिलाध्यक्ष जोनी मक्कड़, बीकानेर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र नैयर यर, झालावाड़ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र भाटिया, बुंदी जिलाध्यक्ष रविन्द्र वधवा, जोधपुर जिलाध्यक्ष विक्रांत बजाज, जयपुर विधानसभा अध्यक्ष शिवदयाल वधवा, गंगानगर सिटी जिलाध्यक्ष भारत भूषण, अनूपगढ़ युवा जिलाध्यक्ष गौरव मिड्ढा सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति को सार्थक निर्णय बताते हुए कहा है कि इससे संगठन एवं समाज का सर्वांगीण उत्थान होगा।

Post a Comment

0 Comments