PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव 28 फरवरी को जिला मुख्यालय पर प्रातः 10.30 बजे प्रारम्भ होगा कार्यक्रम

 राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव 28 फरवरी को जिला मुख्यालय पर प्रातः 10.30 बजे प्रारम्भ होगा कार्यक्रम






श्रीगंगानगर, 27 फरवरी। माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का अजमेर जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान रोजगार उत्सव का आयोजन किया जायेगा। रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 28 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन नई धानमण्डी श्रीगंगानगर के परिसर के सभागार में आयोजित होगा। रोजगार उत्सव में लाभार्थी व अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
-------
शिवपुरी में नशा मुक्ति नाटक आयोजित
श्रीगंगानगर, 27 फरवरी। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के अंतर्गत शिवपुरी ग्राम पंचायत में नशा मुक्ति जागरूकता नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन उपस्थित रहे एवं इसके साथ अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रायसिंहनगर रामेश्वर लाल, वृताधिकारी रायसिंहनगर मदनलाल जैफ, थानाधिकारी विजयनगर एवं विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विक्रम ज्याणी, सहीराम, लक्ष्या ज्याणी द्वारा अभिनय कर संदेश दिया कि यह मंचन किसी परिवार की कहानी नहीं, बल्कि हर उस घर की सच्चाई है, जहां नशे ने खुशियां छीन ली हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, लेकिन इस लड़ाई को जीतने के लिए समाज का साथ अनिवार्य है। जब तक गांव का हर व्यक्ति जागरूक नहीं होगा, तब तक यह जंग अधूरी रहेगी। अंत में उपस्थित ग्रामीणों और युवाओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि गांव में नशा बेचने और सेवन करने वालों की सूचना भी प्रशासन को देंगे। 

Post a Comment

0 Comments