PULSE OF THE NATION

PULSE OF THE NATION
हर ख़बर सच के साथ

वाल्मीकि प्रकट दिवस समागम में ‘जो बोले सो निर्भय...’ आदि भजनों द्वारा बांधा अदभुत समां

 वाल्मीकि प्रकट दिवस समागम में ‘जो बोले सो निर्भय...’ आदि भजनों द्वारा बांधा अदभुत समां


- प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

- विधायक जयदीप बिहाणी ने वाल्मीकि चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण







श्रीगंगानगर, 7 अक्टूबर 2025 
: भगवान वाल्मीकि पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा राष्ट्रीय निर्देशक मदन सिरसवाल तथा प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में वाल्मीकि प्रकट दिवस समागम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कृष्णा टाकीज के समीप बड़ी धूमधाम से हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयदीप बिहाणी थे तथा अध्यक्षता नगर परिषद पूर्व सभापति श्याम धारीवाल ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चांडक, नगर परिषद पूर्व सभापति महेश पेड़ीवाल, संयुक्त व्यापार मण्डल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, जिला वाल्मीकि सभा अध्यक्ष विजय वाल्मीकि, जिला धानक सभा अध्यक्ष कश्मीरीलाल इंदौरा, निवर्तमान पार्षद बलजीत बेदी वाल्मीकि, श्री अरोड़वंश ट्रस्ट पूर्व अध्यक्ष कपिल असीजा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सुशील बोरड़ तथा भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज सम्भागीय अध्यक्ष रमेश बंसल थे। स्वागताध्यक्ष भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय निर्देशक मदन सिरसवाल के नेतृत्व में अतिथियों का ढोल-नगाड़ों की थाप पर गुलदस्ते भेंट कर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधायक जयदीप बिहाणी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चांडक, पूर्व सभापति महेश पेड़ीवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष नगर परिषद पूर्व सभापति श्याम धारीवाल, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय निर्देशक मदन सिरसवाल, प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल सहित अतिथियों द्वारा भगवान वाल्मीकि के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने भगवान वाल्मीकि को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया तथा कहा कि उनकी शिक्षाएं युगों-युगों तक मानवता का पथ प्रदर्शन करती रहेगी। वाल्मीकि प्रकट दिवस समागम में प्रसिद्ध भजन गायक तरुण गिल (चंडीगढ़) ने ‘जो बोले सो निर्भय, बोल प्रभु वाल्मीकि की जय...’ आदि भजनों द्वारा अदभुत समां बांधा तथा भगवान वाल्मीकि महाराज की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर शिक्षा, खेलकूद आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समाज की प्रतिभाओं तथा उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बताया कि वाल्मीकि प्रकट दिवस समागम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के पश्चात् नगर परिषद द्वारा लक्कड़ मण्डी रोड स्थित भगवान वाल्मीकि चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक जयदीप बिहाणी द्वारा लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिलाध्यक्ष बंटी भाटिया वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष करण वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष विजय दानव, महामंत्री आर्यन भारती, उपाध्यक्ष सतीश चण्डालिया, कोषाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि, संयुक्त मंत्री ऋषि वाल्मीकि, संगठन मंत्री सागर भाटिया, प्रचार मंत्री देव धारीवाल, रोहित धारीवाल, धीरज भाटिया सहित भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।
प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया तथा सामाजिक एकता व शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर 7 अक्टूबर, मंगलवार सायं लक्कड़ मण्डी रोड स्थित भगवान वाल्मीकि चौक पर भव्य दीपमाला कर आतिशबाजी की जाएगी। वाल्मीकि समाज द्वारा घरों में भी दीप प्रज्वलन कर मिठाई वितरित की जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा वाल्मीकि समाज के महिलाएं-पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग, युवा व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सबको प्रसाद का वितरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments