*आशीष गौतम आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त*
आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में युवा शक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से हनुमानगढ़ के ऊर्जावान युवा आशीष गौतम को प्रदेश यूथ विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला है।प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने इस अवसर पर कहा कि आशीष गौतम एक संघर्षशील और समर्पित युवा हैं। प्रदेश सचिव के रूप में उनके कार्यकाल में संगठन ने उल्लेखनीय प्रगति की है। अब प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनसे और भी बड़ी जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की उम्मीद है।आशीष गौतम इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के यूथ विंग में प्रदेश सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी कड़ी मेहनत, संघर्षशीलता और संगठनात्मक कुशलता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।अपनी नियुक्ति पर आशीष गौतम ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और प्रदेश में पार्टी के संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
0 Comments