The India News 10

The India News 10
क्यूॅं न कहूॅं सच

*अग्रवाल महिला उप समिति द्वारा तीज महोत्सव का भव्य आयोजन*

 *अग्रवाल महिला उप समिति द्वारा तीज महोत्सव का भव्य आयोजन*

*- पारंपरिक उल्लास में डूबी महिलाएं, गीत-संगीत, झूले और नृत्य से गुंजा अग्रसेन भवन*






हनुमानगढ़। अग्रवाल महिला उप समिति द्वारा अग्रवाल समाज समिति एवं युवा उपसमिति के सहयोग से रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन, हनुमानगढ़ जंक्शन में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को पुनः जीवंत करना रहा। इस रंगारंग आयोजन में 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर आयोजन को विशेष बना दिया।

महिलाओं के प्रमुख पर्वों में शामिल हरियाली तीज के इस आयोजन में सजी-धजी महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर, हाथों में मेंहदी रचाकर तथा गीत-संगीत और झूला झूलकर पर्व का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक लोक गीतों की प्रस्तुतियां दीं और समूह में नृत्य करते हुए समां बांध दिया। झूलों से सजे भवन परिसर में हरियाली और उल्लास का वातावरण देखने लायक था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सभापति एवं विधायक प्रतिनिधि संतोष बंसल रहीं। उनके साथ समाज की सम्मानित महिलाएं भावना मित्तल, सीमा सिंगल, अनुपम विजय, शशि मित्तल एवं अंजना जैन ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। सभी अतिथियों का पारंपरिक विधि से स्वागत किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिलाओं की भागीदारी को प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर अग्रवाल महिला उप समिति की अध्यक्ष मिताली अग्रवाल ने बताया कि तीज महोत्सव हमारी संस्कृति की आत्मा है। इस प्रकार के आयोजन हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को भी परंपराओं से परिचित कराते हैं। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और नारी चेतना को सशक्त करना भी है।

महोत्सव में सजावट, रंगोली, पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता, गीत-नृत्य आदि के साथ-साथ महिलाओं के लिए विशेष खेल और मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। विजेताओं को उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समिति की ओर से आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष मिताली अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष रींनू बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज मित्तल, सचिव अंजली गोयल, सहसचिव प्रीति गुप्ता, प्रचार मंत्री ललिता बंसल, विधि मंत्री प्रियंका गोयल, संगठन मंत्री डॉ शिवानी गर्ग, रेनू गर्ग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया।

Post a Comment

0 Comments