ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने सूर्यवंशी जगदीश मनचंदा को इसराना विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया।
पानीपत, 24 जून। आज अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा ने पानीपत जिला अध्यक्ष सूर्यवंशी दीपक मिगलानी की अनुशंसा तथा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सूर्यवंशी औमप्रकाश चुघ के अनुमोदन पर संगठन के संस्थापक सूर्यवंशी कमल हांडा की अनुमति व दिशा निर्देशन में सूर्यवंशी जगदीश मनचंदा को इसराना विधानसभा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है।
सूर्यवंशी जगदीश मनचंदा को विधानसभा में संगठन की सामान्य, युवा व महिला विधानसभा व कार्यकारिणियों का जिला के वरिष्ठ सदस्यों, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय नेतृत्व व संस्थापक से विचार विमर्श करके गठन करने का दायित्व सौंपा है।
नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष ने संगठन के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष का आभार जताया है और उनको विश्वास दिलाया है कि जो भरोसा उन्होंने मुझ पर जताया है उस भरोसे को टूटने नहीं दूंगा व उम्मीद से भी अधिक कार्य करके दिखाऊंगा।
इसराना विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति का हरियाणा एवं चंडीगढ़ के कानूनी सलाहकार सूर्यवंशी राजिंदर कुकरेजा, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यवंशी रजनेश बहल, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यवंशी सतीश अरोड़ा ने स्वागत किया एवं अच्छा कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी।
जारीकर्ता :
सूर्यवंशी साहिबदयाल वधवा
राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी, भारत
मोबाइल नंबर 9896592421
0 Comments