The India News 10

The India News 10
क्यूॅं न कहूॅं सच

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने सूर्यवंशी महेश लूथरा को सोनीपत जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।

 



ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने सूर्यवंशी महेश लूथरा को सोनीपत जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।

_सूर्यवंशी मनोहर सचदेवा का जिला मुख्य सलाहकार के लिए मनोनयन किया।_


सोनीपत, 25 मार्च। आज अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सूर्यवंशी औम प्रकाश चुघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा से विचार विमर्श कर संस्थापक सूर्यवंशी कमल हांडा की अनुमति व दिशा निर्देशन में सूर्यवंशी महेश लूथरा को सोनीपत जिला अध्यक्ष व सूर्यवंशी मनोहर सचदेवा को जिला मुख्य सलाहकार की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी।


      सूर्यवंशी महेश लूथरा को सोनीपत जिला के अंतर्गत आने वाली छहों विधानसभाओं क्रमशः खरखौदा, सोनीपत, राई, गोहाना, गन्नौर और बरोदा में संगठन की सामान्य, युवा व महिला विधानसभा व कार्यकारिणियों का जिला के वरिष्ठ सदस्यों, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक से विचार विमर्श करके गठन करने का दायित्व सौंपा है।


नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व जिला मुख्य सलाहकार ने संगठन के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव सूर्यवंशी ज्योति कमल हांडा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूर्यवंशी परमजीत कोचर, प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया है और उन सबको विश्वास दिलाया है कि जो भरोसा उन्होंने हम पर जताया है उस भरोसे को टूटने नहीं देंगे व उम्मीद से भी अधिक कार्य करके दिखाएंगे।

Post a Comment

0 Comments