The India News 10

The India News 10
क्यूॅं न कहूॅं सच

सूर्यवंशी मनोहरलाल चावला ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष बने







सूर्यवंशी मनोहरलाल चावला ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष बने

- प्रदेशाध्यक्ष रजनेश बहल ने समाज हित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के मद्देनजर नियुक्ति की

श्रीगंगानगर, 23 दिसम्बर 2024: अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा से विचार-विमर्श के पश्चात् राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सूर्यवंशी रजनेश बहल ने संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत करने के लिए सूर्यवंशी मनोहरलाल चावला को उनकी संगठन के प्रति लगन, मेहनत, समर्पण एवं कर्मठता को देखते हुए ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी, जिला श्रीगंगानगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

प्रदेशाध्यक्ष रजनेश बहल ने बताया कि नवनियुक्त श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी मनोहरलाल चावला बीएससी, एमए, एमएड तक शिक्षित होने के साथ-साथ राजकीय सेवा से अति. जिला शिक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके साथ-साथ श्री अरोड़वंश वेलफेयर सोसायटी, श्रीगंगानगर के सचिव, महासचिव एवं अध्यक्ष का दायित्व भी बखूबी निभा चुके हैं। प्रतिवर्ष समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष द्वारा जिला श्रीगंगानगर की कार्यकारिणी का गठन राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष से विचार-विमर्श करके किया जाएगा। सूर्यवंशी मनोहरलाल चावला ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा, राष्ट्रीय महासचिव सूर्यवंशी ज्योति कमल हांडा तथा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सूर्यवंशी रजनेश बहल का आभार जताते हुए संगठन एवं समाज हित में सक्रियतापूर्वक कार्य करने का विश्वास दिलाया है।

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर प्रभारी सूर्यवंशी डॉ. हरीश रहेजा, सूरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी संजय अरोड़ा, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी पवन खत्री, संगरिया विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी कुलदीप कटारिया, महासचिव सूर्यवंशी सिमरजीत सिंह मरवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी चेष्टा सरदाना, पाली जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी राजन बहल, अनूपगढ़ जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी कश्मीरी लाल चावला, रायसिंहनगर विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी सुरेन्द्र कुमार मिड्ढा, रायसिंहनगर विधानसभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यवंशी गगनदीप सचदेवा, रावला ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यवंशी रूपचन्द बवेजा, सूर्यवंशी हैप्पी मिगलानी गजसिंहपुर, बारां जिलाध्यक्ष पदम पिपलानी, जयपुर जिलाध्यक्ष जोनी मक्कड़, बीकानेर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र नेयर, झालावाड़ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र भाटिया, बुंदी जिलाध्यक्ष रविन्द्र वधवा, जोधपुर जिलाध्यक्ष विक्रांत बजाज, जयपुर विधानसभा अध्यक्ष शिवदयाल वधवा, गंगापुर सिटी जिलाध्यक्ष भारत भूषण, अनूपगढ़ युवा जिलाध्यक्ष गौरव मिड्ढा, श्रीकरणपुर विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी रोबिन चलाना, धनुर ग्राम प्रमुख सूर्यवंशी पवन बवेजा, जयपुर आदर्श नगर विधानसभा अध्यक्ष अजीज बग्गा, बीकानेर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रफुल किशोर सरीन सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने जिलाध्यक्ष मनोहरलाल चावला की नियुक्ति पर खुशी का इजहार करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके कार्यकाल में संगठन का विस्तार होने के साथ-साथ उनकी सेवाओं से समाज भी लाभान्वित होगा।

Post a Comment

0 Comments